Home
Music

फिलिप्‍स प्रमोट करेगी अपने म्‍यूजि़क सिस्‍टम

By Super
फिलिप्‍स प्रमोट करेगी अपने म्‍यूजि़क सिस्‍टम
दुनिया की जानी मानी इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस बनाने वाली फिलिप्‍स जल्‍द म्‍यूजिक के शौकीनों के लिए नई तकनीकी के उत्‍पाद बाजार में लाएगी। इसके लिए फिलिप्‍स ने मुबंई में फील द म्‍यूजिक ("FEEL THE MUSIC") के नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। मुबई में एक इंवेट के दौरान फिलिप्‍स ने कैंपेन का शानदार आगाज किया। कंपनी के अनुसार इस कैंपेन में इंटरटेंनमेंट के सभी उत्‍पादों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

फिलिप्‍स ने जल्‍द फिडलो डीएस9000 शानदार गैजेट बाजार में लांच करने वाली है कंपनी को उम्‍मीद है इसे बाजार में काफी पसंद भी किया जाएगा। फिलिप्‍स के फिडलो डीएस9000 डॉकिंग स्‍पीकर नेचुरल वुड से बने हुए है जिनकी साउंड क्‍वालिटी काफी शानदार है। डॉक में अच्‍छे साउंड के लिए सुप्रीम क्‍वालिटी का ऑडियो पाइल ड्राइवर दिया गया है। डीएस9000 की डिजायन खासतौर से आईपॉड और आईफोन के अनुरूप बनाई गई है।

फिलिप्‍स इंडिया मे कंज्‍यूमर लाइफस्‍टाइल सेक्‍टर के बिजनेस हेड और वाइस प्रेसिडेंट मि. अंजन बोस ने बताया कि पिछले आठ सालों से फिलिप्‍स ऑडियो डिवाइस के क्षेत्र में प्रगति कर रही है, लोगों को अच्‍छी क्‍वालिटी के प्रोडेक्‍ट के साथ बेहतर साउंड यूजर को प्रोवाइड कराना ही कंपनी का मुख्‍य लक्ष्‍य है।

फिलिप्‍स अपने इवेंट में केवल फिडलो डीएस9000 डॉकिंग सिस्‍टम को ही नहीं प्रमोट करेगी। बल्कि कैंपेन में सूपर कूल होम थियेटर भी लांच करेगी। जिसमें वाईफाई, 3डी, ट्रू एचडी, यूएसबी जैसे शानदार फीचर दिए गए होगें। यूजर चाहे तो होम थियेटर को कंप्‍यूटर से कनेक्‍ट कर अपने डेटा को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। कंपनी जल्‍द फिडलो डॉकिंग सिस्‍टम को बाजार में 39,000 रूपए और एचटीएस 9520 होम थियेटर को 71,000 रूपए में लांच कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X