Home
Music

पॉयनियर ने बाजार में उतारे 6 नए धमाकेदार प्रोडेक्‍ट

पॉयनियर ने बाजार में उतारे 6 नए धमाकेदार प्रोडेक्‍ट
डिजिटल इंटरटेमेंट के क्षेत्र में जापान की पॉयनियर एक क्‍वालिटी उत्‍पादक के रूप में जानी जाती है। पॉयनियर विश्‍व में टे‍लीवीजन, सीडी, डीवीडी प्‍लेयर के अलावा होम थियेटर जैसे कइ उत्‍पादों का निर्माण करती है। हाल ही में पॉयनियर ने 6 नए होम इंटरटेंमेंट सिस्‍टम लांच किए है जिसमें से 4 ऑडियो वीडियो और एक ब्‍लूरे और डीवी‍डी प्‍लेयर शामिल है। सभी नई डिवाइस को खासतौर से आईफोन और आईपैड सपोर्ट फीचर के साथ लांच किया गया है। पॉयनियर के इन नेक्‍टजेनरेशन उत्‍पादों में एयरजैम, आईकंट्रोल और इंटरनेट रेडियो जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

ऑडियो वीडियो सिस्‍टम VSX -821-K, 521-K, 1021-K और 921-K सिस्‍टम 20 हर्ट से 20 किलो हर्ट तक की फिक्‍वेंसी पर रेंज पर काम करते हैं। पॉयनियर के पहले दो मॉडल VSX -821-K और 521-K 160Wx7 और दूसरे 2 मॉडल 1021-K और 921-K 150 W x 5 पावर आउटपुट का प्रयोग करते है। सिस्‍टम के पहले दो मॉडलों में इंटरनेट रेडियो का फीचर दिया गया है। वहीं पॉयनियर ब्‍लूरे डीवीडी प्‍लेयर की बात करें तो इसमें आप सीडी, डीवीडी के अलावा ब्‍लूरे डिस्‍क भी प्‍ले कर सकते हैं। डिवाइस में अन्‍य फीचरों के साथ यूएसबी कई पिक्‍चर सपोर्ट फार्मेट दिए गए हैं।

वहीं पॉयनियर के डीवीडी प्‍लेयर में 96 KHz/24 बिट का डीए कनर्वटर, यूएसबी, माइक्रोफोन जैक, एचडीएमआई पोर्ट का ऑप्‍शन दिए गए हैं। डीवीडी प्‍लेयर को रन करने के लिए 11W पावर की जरूरत पड़ती है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पॉयनियर ने एक साथ इतनी बड़ी रेंज में अपने उत्‍पाद लांच किए हैं। फिलहाल कंपनी ने अपने नए उत्‍पादों की कीमत के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X