पॉयनियर ने लांच किया दमदार डीजे मिक्सर250

पॉयनियर डीजेएम250 एैसा जरुरी मिक्सचर है जो डीजे से संबध्ति उद्धेश्यों को बाखूबी पूरा करता है। इसमें चैनल फिल्टर और क्रासफेडर जैसे जरुरी फीचर डीजेएम 900 से लिए गए हैं। यह यूज़र को विविधिताओं के साथ आवाजों को मिलानें में मदद करता है।
मिक्सचर, ट्विन साउंड कलर फिल्टर जैसे फीचरों के साथ आता है जिसको आप हाई और लो बास के बीच में दिए गए नॉब से टर्न भी कर सकते हैं। यह बिना मोड तथा किसी और अन्य ऑपश्न को चलाए भी किया जा सकता है। पॉयनियर डीजेएम250 में आप बिना आवाज की क्वालिटी खोए बेहतरीन म्यूजिक और मिक्सिंग का मज़ा ले सकते हैं। यह डिवाइस पब, डांस क्लब या फिर आप के खुद के घर में म्यूजिक प्ले करने के लिए ज्यादा असरदार है। यह डिवाइस कॉम्पैक्ट साइज में है जिसको आप अपने डीजे सूटकेस या बैक पैक में आराम से रख कर कहीं भी ले जा सकते हैं।
इसके पीछे XLR आउट्स दिए हुए हैं जिससे आप किसी भी दूसरे ऑडियो सिस्टम को डायरेक्ट जोड सकते हैं। साधारण और चौडे केबल जैक की वजह से इसको कनेक्ट करना और भी आसान है। इसमें हाई इंड डिवाइस जैसे आई-पॉड को भी कनेक्ट करने के लिए अलग से आउट दिया गया है।
24 बिट का यह डिजिटल साउंड प्रोसेसर जितना काम में बढियॉ है उतना ही देखने में भी खूबसूरत है। यह आप को बाजार में 20,000 रू की कीमत पर बडी ही आसानी से मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications