मात्र 2,500 रु में पांए खूबसूरत प्लेट्रानिक्स एम 50 हेडसेट

इसको कान में लगाने में कोई असुविधा ना आए इसलिए एक मजबूत ग्रिप दी हुई है जिससे यह कभी भी आपके कानों से बाहर नहीं गिरेगा। इसके एक साइड में म्यूजिक स्ट्रीम वाली बटन दी हुई है जिससे आप अपनी मन पसंद का कोई भी गाना सेलेक्ट कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन के जरिए रेडियो का भी मजा ले सकते हैं। इसकी क्विक प्येर टेक्नॉलिजी गेजेट में अच्छे पावर मेनेजमेंट का काम करती है। जिसके द्रारा यूज़र आराम से कॉल करने के दौरान बैट्री बचा सकता है। वैसे यह गैजेट पूरे 16 घंटो तक लगातार काम कर सकता है।
कई बार आपको यह समस्या आई होगी की आपका हेडफोन तेज हवा में ठीक से काम नहीं करता होगा और दूर की आवाज़ आपको ठीक से नहीं सुनाई देती होगी, तो फिर आपको अब इस बात की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि इस हेडसेट डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग की सुविधा दी गई है जो आपको भाहरी आवाज के शोर से छुटकारा दिलाएगा। इसमें विस्पर स्टेटस अलर्ट का फीचर दिया है जो यूज़र को पावर ऑन और ऑफ के स्टेटस को बोल कर बताता है। और साथ में वॉइस अलर्ट से यह भी बताता है कि आपके पास कितने समय का टॉक टाईम रह गया है।
अगर बात करें इसके दाम की तो एम 50 हेडसेट का दाम काफी सस्ता है यानी की यह आपको केवल 2,500 रु मात्र में आसानी से मिल जाएगा। अगर आपके पास एक बढियां स्मार्टफोन या फिर मीडिया प्लेयर है तो आपको दो बार सोंचने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह शानदार हेडसेट आपको अच्छी म्यूजिक क्वॉजिटी के साथ साथ म्यूजिक सुनने के दौरन कॉल अटेंड करने की भी सुविधा देगा।


Click it and Unblock the Notifications








