Home
Music

कहीं भी चिपकांए या पॉकेट में रखें इन स्‍पीकरों को

By Super
कहीं भी चिपकांए या पॉकेट में रखें इन स्‍पीकरों को
छोटे स्‍पीकरों का चलन एक बार फिर जोर पकड़ता जा रहा है। सोनी, एप्‍पल जैसी बड़ी कंपनियों ने भी मोबाइल और टैब के लिए अपने कई छोटे स्‍पीकर बाजार में पेश किए है। भारत के अलावा विश्‍व के अन्‍य देशों में भी फोन के लिए छोटे स्‍पीकरों की काफी मांग है। मगर पॉकेट बूम के नए पोर्टेबल स्‍पीकरों की साउंड क्‍वालिटी को आप बड़े स्‍पीकरों की तरह बढ़ा भी सकते है। नहीं समझे अरे जनाब पॉकेट बूम में वाइब्रेशन तकनीक दी गई है जिसकी मदद से आप स्‍पीकरों बड़े बाक्‍स या खाली डिब्‍बे में लगाकर दमदार साउंड क्‍वालिटी का मजा ले सकते हैं।

पॉकेट बूम स्‍पीकरों को लांचिग के बाद से काफी पसंद किया जा रहा है। मगर इसमें कुछ पॉजिटिव प्‍वाइंट के अलावा निगेटिंग प्‍वांइट भी है। इन स्‍पीकरों में सबसे खास बात है यह इतने पोटेर्बल है कि इन्‍हें खिड़की, ग्‍लास, दरवाजों के अलावा कार्डबोर्ड में भी अराम से लगा सकते हैं। पॉकेट बूम का लुक देखने में आपको अच्‍छा लगेगा इसकी डिजाइन और कलर कांबीनेशन काफी कूल दिया गया है।

स्‍पीकरों में दो एएए की बैटरी दी गई जिन्‍हें आप यूएसबी केबल की मदद से खरीद सकते हैं। स्‍पीकरो को ऑडियों डिवाइस से अटैच करने के लिए 3.3 एमएम का ऑडियो जैक मौजूद है। पॉकेट बूम इतने पोर्टेबल है कि इनको आप चाहें तो अपनी जेब में बड़े आराम से रख सकते हैं। स्‍पीकरों को दरवाजों और ग्‍लास के अलावा अन्‍य जगहों में लगाने के लिए एक स्‍टीकी पैड लगा हुआ है जिसकी मदद से आप स्‍पीकरों को अपनी सुविधा अनुसार चिपका सकते हैं।

पॉकेट बूम की साउंड क्‍वालिटी साइज के हिसाब से आपको निराश नहीं करेगी। अगर आप स्‍पीकरों को खाली जगह जैसे कार्डबोड और बॉटल में रख देगें तो बड़े स्‍पीकरों की तरह पॉकेट बूम भी साउंड क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है। पॉकेट बूम वाइब्रेशन स्‍पीकर बाजार में मात्र 2,300 रूपए में सभी ऑडियो स्‍टोर में उपलब्‍ध है।

पॉकेट बूम स्‍पीकर को क्‍यों खरीदें

  • पॉकेट बूम से आप किसी भी खाली जगह को स्‍पीकर में बदल सकते हैं।
  • स्‍पीकरों में लगी स्‍टिकी परत ग्‍लास के अलावा लकड़ी में भी आराम से चिपक जाती है।
  • छोटे साइज की वजह से इन्‍हें कही भी ले जाया जा सकता है।
  • दो एएए बैटरी से स्‍पीकरों को लगातार बैकप मिलता रहता है।
  • ऑडियो अटैचमेंट के लिए स्‍पीकरो में 3.3 एमएम का जैक दिया गया है।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X