Home
Music

क्या गेमिंग और कैमरा के दीवानों के लिए बेजोड़ डिवाइस होगा Realme 15 Pro 5G?

Realme 15 Pro 5G Launch: Realme ने एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचा दी है और इस बार कारण Realme 15 Pro 5G है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि फोन में कई शानदार फीचर्स हैं, लेकिन इस स्टोरी में हम उन दो पहलुओं पर फोकस करेंगे, जो खासकर यंग यूजर्स, गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को सबसे ज्यादा लुभा सकते हैं। हम AI इंटीग्रेशन और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर की बात कर रहे हैं।

कंपनी इस बार फोन में इन दो फीचर्स पर काम किया है, ताकि इस खास तौर पर गेमर्स और फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकिन लोगों को आकर्षित कर सके। आइए इन दो पहलूओं के बारे में जानते हैं।

गेमिंग और कैमरा के दीवानों के लिए बेजोड़ है Realme 15 Pro 5G

4K वीडियो रिकॉर्डिंग का कमाल

Realme 15 Pro 5G में 50MP Sony IMX896 सेंसर है, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। लेकिन जो बात इसे वाकई खास बनाती है, वो इसका 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। इतना ही नहीं ये फीचर दोनों कैमरा में देखने को मिलेगी।

आमतौर पर इस प्राइस रेंज में फ्रंट कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलना लगभग नामुमकिन होता है, लेकिन Realme ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। यह फीचर व्लॉगर्स, इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों और यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

साथ ही, इसमें AI MagicGlow 2.0 की मदद से स्किन टोन नैचुरल दिखती है, जिससे वीडियो ज्यादा प्रोफेशनल नजर आता है।

AI Magic और एडिटिंग फीचर्स

Realme 15 Pro 5G में कंपनी ने AI को नेक्स्ट लेवल पहुंचाएगा। इसका AI Edit Genie फीचर 20 से ज्यादा भाषाओं में वॉइस कमांड से फोटो एडिट करने की सुविधा देता है। यानी अब आपको इंस्टाग्राम या स्नैपचैट के फिल्टर की जरूरत नहीं।आप बस बोलिए और बिना ऐप्स के ही इंस्टाग्राम रेडी फोटो आपको मिल जाएगी।

इसमें AI Party Mode एक और यूनिक टच है, जो लो-लाइट पार्टी फोटो को बेहतर एक्सपोजर और कलर टोन के साथ खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देता है। इन दोनों फीचर्स से यह साफ है कि Realme 15 Pro 5G सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि आपके डिजिटल क्रिएशन के लिए एक स्मार्ट पार्टनर बनने जा रहा है।

गेमिंग और कैमरा के दीवानों के लिए बेजोड़ है Realme 15 Pro 5G

डिस्प्ले और गेमिंग एक्सपीरियंस

फोन में 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह न सिर्फ स्क्रीन को शार्प और विविड बनाता है, बल्कि गेमिंग एक्सपीरियंस को भी हाई-लेवल पर ले जाता है।

इस फोन के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और GT Boost 3.0, Gaming Coach 2.0 जैसे फीचर्स गेमर्स को स्टेबल फ्रेम रेट और ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस का भरोसा देते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 Pro 5G में 7,000mAh की मेगा बैटरी दी गई है जो इस ब्रांड के किसी भी स्मार्टफोन में पहली बार देखने को मिलती है। इसके साथ है 80W फास्ट चार्जिंग जो कुछ ही मिनटों में फोन को तैयार कर देती है।

डिजाइन और सिक्योरिटी

IP69 रेटिंग और Gorilla Glass प्रोटेक्शन इसे पानी, धूल और स्क्रैच से बचाता है। यह फोन Flowing Silver, Silk Purple, Silk Pink और Velvet Green कलर ऑप्शन में आएगा, जो युवाओं को लुभाने के लिए पर्याप्त हैं।

Realme 15 Pro 5G अपने AI फीचर्स, वीडियो क्रिएशन टूल्स और गेमिंग स्पेसिफिकेशंस के चलते मिड-रेंज फोन की परिभाषा को फिर से तय कर सकता है। यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कंटेंट बनाते हैं, गेमिंग पसंद करते हैं और हर मोमेंट को स्मार्ट तरीके से कैप्चर करना चाहते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 15 Pro 5G With 7000mAh Battery, 4K Video & AI Features Launching Soon in India All You Need to Know
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X