Home
Music

सैमसंग ने लांच किया वाईफाई मीडिया प्‍लेयर

By Super
सैमसंग ने लांच किया वाईफाई मीडिया प्‍लेयर
ऑडियो और वीडियों गैजेट की लोकप्रियता के मामले में एप्‍पल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। दूसरी तरफ सोनी के वॉकमैन सीरीज भी इस दौड़ में आगे है। मोबाइल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी सैमसंग ने ऑडियो बाजार में वाईफाई टेक्‍नालॉजी से लैस गैलेक्‍सी एस वाईफाई 3.6 मीडिया प्‍लेयर लांच किया है।

एंड्राएड के जिंजरब्रेड 2.3 वर्जन से लैस सैमसंग गैलेक्‍सी एस वाईफाई में 3.6 इंच का डिस्‍पले साइज दिया गया है जिसमें वीडियो देखने में अच्‍छा अनुभव होता है। तेज गति से रिस्‍पांस के लिए गैलेक्‍सी एस में 1 गीगाहर्ट का दमदार ओएमएपी प्रोसेसर दिया गया है दो वीडियो और आडियों की प्रोसेसिंग काफी तेज करता है। यूजर को हेंगिंग जैसी दिक्‍कतों से रूबरू नहीं होना पड़ता है। बर्लिन में हुए आईएफए ईवेंट के दौरान सैमसंग ने अपने मीडिया प्‍लेयर के बारे में कई जानकारिया दी।

सैमसंग के वाईफाई 3.6 में एचवीजीए एलसीडी टच स्‍क्रीन दी गई है जिसकी टच स्‍क्रीन क्‍वालिटी काफी अच्‍छी है इसके अलावा वाईफाई 3.6 में स्‍मार्टफोन की तरह कई और फीचर दिए गए है गाने, वीडियो, मूवी ट्रांसफर के लिए प्‍लेयर में ब्‍लूटूथ और वाईफाई का ऑप्‍शन मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से गैलेक्‍सी में आप चाहें तो मैमोरी एक्‍पेंड भी कर सकते है।

बाजार में सैमसंग वाईफाई मीडिया प्‍लेयर 16 जीबी और 8 जीबी के दो मैमोरी ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध है। 8जीबी जहां 9750 रूपए उपलब्‍ध है वहीं 16 जीबी एस वाईफाई 3.6 की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है मगर यह 8 जीबी से दुगने दाम में कंपनी लांच कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X