Home
Music

मीटिंग में भी बिना झंझट रिसीव करें फोन कॉल

By Super
मीटिंग में भी बिना झंझट रिसीव करें फोन कॉल
मीटिंग के दौरान फोन अटैंड करने में काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ता है ऊपर से बॉस का डर भी मन में सताता रहता है। मगर जल्‍द आपको इस डर से मुक्ति मिलने वाली है। सैमसंग ने दिनभर काम में व्‍यस्‍त रहने वालों के लिए एंडवांस ब्‍लूटूथ हेडसेट पेश किया है जो खास तौर से प्रोफेशनल लोगों को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है।

अक्‍सर देखा गया है, मीटिंग के दौरान या फिर कोई जरूरी काम करते समय लोगों को फोन कॉल अटेंड करनी पड़ती है। ऐसे लोगों के लिए सैमसंग ने के एचएम7000 के नाम से ब्‍लूटूथ हेडसेट लांच किया है जिसमें आइसोलेट तकनीक का प्रयोग किया गया है इस तकनीक के द्वारा हेडसेट ऑटोमेटिक आवाज की क्लियेरिटी को बाहर के वातावरण के अनुसार एडजस्‍ट कर लेता है।

इसके अलावा अन्‍य ब्‍लूटूथ हेडसेट का कानों में लगाने के दौरान काफी दिक्‍कते होती है जैसे हेडसेट का फिसलजाना, सही से फिट न होना सैमसंग ने इन सभी दिक्‍कतों को ध्‍यान में रखते हुए नए ब्‍लूटूथ हेडसेट की डिजाइन कानों की बनावट के अनुसार डिजाइन की है जिससे यह कानों में पूरी तरह से फिट बैठता है। हेडसेट की किट में ट्रैवल चार्जर दिया गया है जिसका साइज काफी कॉम्‍पैक्‍ट है, इसे आप आसानी से अपनी जेब या फिर ट्रैवल करते समय अपने बैग में रख सकते हैं।

हैडसेट में दी गई बैटरी को चार्ज करने के लिए काफी कम समय की जरूरत पड़ती है। कीमत के अनुसार सैमसंग के नए हेडसेट में वॉयस रिकॉग्‍नाइजेशन, हाईसाउंड क्‍लेरिटी जैसे कई फीचर दिए गए हैं। बाजार में सैमसंग के एचएम 7000 ब्‍लूटूथ हेडसेट कीमत 4,900 रूपए है यह सभी सैमसंग रिटेल में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X