Home
Music

Saregama Carvaan 2.0 हुआ लॉन्च, बदल जाएगा म्यूजिक सुनने का मजा

भारतीय म्यूजिक में बड़े नामों से एक Saregama ने भारत में अपना नया स्पीकर लॉन्च किया है। इस स्पीकर का नाम Saregama Carvaan 2.0 है। इस स्पीकर में भी पहले से काफी सारे गाने स्टोर होंगे। इस स्पीकर को कंपनी ने दो बेहद शानदार कलर में पेश किया है। एक कलर Classic Gold और एक Emerald Green है।

Saregama Carvaan 2.0 हुआ लॉन्च, बदल जाएगा म्यूजिक सुनने का मजा

Saregama के इस नए स्पीकर में 5000 से ज्यादा गाने पहले से प्रीलेड होंगे। इसमें भारत के क्लासिक म्यूजिक के साथ-साथ भक्ति, रोमांटिक, फ्रेंस, लेटेस्ट, ओल्ड हर तरह के गाने होंगे। आपको बता दें कि सारेगामा काफी सालों और कई दशकों से भारत में अपने यूज़र्स को गाने सुनाते आ रहा है।

इस वजह से इस डिवाइस को भी बनाते वक्त कंपनी ने भारत में मौजूद अपने 35 साल के फैन्स का कुछ खास ख्याल रखा है। इस स्पीकप में आपको क्लासिक बॉलीवुड और रिजनल ऑडियो ट्रेक सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा इस नए Saregama Carvaan 2.0 स्पीकर में कंपनी ने कई तरह की अन्य सुविधाएं शामिल की हैं।

इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। वाईफाई की मदद से यूज़र्स 150 से ज्यादा ऑडियो स्टेशन को एक्सेस करके म्यूजिक का मजा ले पाएंगे। इन स्टेशन के लिए यूज़र्स बहुत सारे काम कर पाएंगे। जैसे सारेगामा कारवां के यूज़र्स म्यूजिक, भक्ति सोंग, टॉक शो, बच्चों के लिए खास कंटेंट समेत कई तरह के काम कर पाएंगे।

Saregama Carvaan 2.0 स्पीकर को लॉन्च करते हुए कंपनी ने दावा किया है कि हर स्टेशन में हर 6 से 60 मिनट के अंतराल पर कुछ नया कंटेंट अपलोड किया जाएगा। इसका मतलब कि इसके सभी स्टेशन लगातर अपडेट होते रहेंगे। वहीं कंपनी ने ये भी कहा कि कुछ ही महीनों में सारेगामा अपने इस स्टेशन्स की संख्या को बढ़ाकर 1000 तक करने वाली है।

इसके अलावा इस स्पीकर के जरिए आप और भी कई तरह की चीजें सुन सकते हैं। जैसे आप ट्रेवल के बारे में, फूड के बारे में, हेल्थ के बारे में, बच्चों के लिए राइमिंग, कविताएं जैसी चीजों को सुनकर उसका भी आनंद उठा सकते हैं। सारेगामा ने इससे पहले भी कई तरह के स्पीकर लॉन्च किए थे। सारेगामा के यूज़र्स भी काफी स्टेबल होते हैं। वो काफी बेसब्री से सारेगामा म्यूजिक के अपडेट या नए स्पीकर का इंतजार करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
One of the biggest names in Indian music has been launched by Saregama, its new Speaker in India. The name of this speaker is Saregama Carvaan 2.0. In this speaker too many songs will be stored in advance. The company has introduced this speaker in two extremely colorful colors. A Color Classic Gold and an Emerald Green.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X