सोनी ने लांच किया अनोखा 3डी गेमिंग हेडसेट

सोनी के अनुसार इस नए 3डी हेडसेट के द्वारा यूजर गेम खेलते समय एक अलग अहसास होगा जो किसी अन्य गेमिंग गैजेट में नहीं मिलेगा। HMZ-T1 नाम के इस 3डी हेडसेट को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह आपके सिर पर एक हैलमेट की तरह फिट हो जाता है। हेडसेट के अंदर आखों के सामने व्यू स्क्रीन और स्पीकर ठीक कानों के सामने फिट बैठते हैं। हेडसेट में 0.7 इंच का ओलिड पैनल लगा हुआ है जो 1280x720 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है।
कंपनी के अनुसार हेडसेट के द्वारा यूजर को 750 इंच की बड़ी स्क्रीन में गेम खेलने का एहसास होता है। हेडसेट में 5.1 सराउंड साउंड के साथ गेम खेलने के दौरान काफी रोमांच महसूस होता है। हेडफोन में दी गई ओ लिड स्क्रीन से यूजर को ऐसा व्यू दिखता है जैसे वह खुद उसी जगह पर मौजूद हो। उदाहरण के तौर पर अगर गेम के दौरान कोई गोली चलती है तो साउंड और पिक्चर मिलकर गेमर के दिमांग में ऐसा वातावरण तैयार करते हैं जैसे गोली उसी के बगल से निकली हो। देखने में सोनी हेडसेट जरूर बड़ा दिखता है मगर देर तक सर पर हेडसेट लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होती ।
हेडसेट में गेम को प्ले करने के लिए एक एचडीएमआई केबल किट में दी गई है। हेडसेट में किनारे की ओर कई बटन दी गईं है जिनकी मदद से आप वॉल्यूम और सैटिंग चेंज कर सकते हैं। हेडसेट की कीमत की वजह से लोगों के बीच यह थोड़ा कम पसंद किया जा रहा है, 38,089 रूपए के 3डी हेडसेट के मुकाबले बाजार में गेमिंग के और कई शानदार गैजेट उपलब्ध है। मगर इसकी 3डी क्वालिटी का तोड़ किसी के पास फिलहाल तो नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








