Home
Music

सोनी ने पेश किया एंड्राएड वॉकमैन

By Super
सोनी ने पेश किया एंड्राएड वॉकमैन
सोनी के वॉकमैन हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रहें हैं। एंड्राएड के बढ़ते चलन को देखते हुए सोनी ने एंड्राएड सपोर्ट के साथ नया वॉकमैन लांच किया है। कंपनी के अनुसार नया एंड्राएड बेस वॉकमैन म्‍यूजिक के शौकीनों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें कई नए फीचर दिए गए हैं। एंड्राएड के 2.3 जिंजरब्रेड वर्जन से लैस सोनी का वॉकमैन में 250000 से अधिक एंड्राएड एप्‍लीकेशन को स्‍पोर्ट करता है।

4.3 इंच की टच स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले में वीडियों और गानों की साउंड क्‍वालिटी काफी लाजवाब दी गई है। वॉकमैन की साउंड क्‍वालिटी इतनी दमदार है कि बाजार में मौजूद बाकी कंपनियों के वॉकमैन को यह कड़ी टक्‍कर दे सकता है। वॉकमैन में दी गई सेंस मी टेक्‍नालॉजी गानों को उनकी शैलियों के हिसाब से ऑटो एडजेस्‍ट कर देती है जिससे आप जैज, कूल म्‍यूजिक को अपने मूड के हिसाब से सुन सकते है।

अगर आप का वॉकमैन लॉक है और म्‍यूजिक चल रहा है तो वॉकमैन में दिए गए ट्रेड मार्क बटन में क्लिक कर आप डायरेंक्‍ट म्‍यूजिक को बंद कर सकते हैं। यूजर चाहे तो लिरिक्‍स के अनुसार भी गानों का सलेक्‍शन कर सकता है। सोनी के नए एंड्राएड वॉकमैन में 1 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है सुनने में यह भी आ रहा है कि नए वॉकमैन में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग करता है। एक्‍स लाएड टेक्‍नालॉजी की सुविधा के साथ वॉकमैन को एक्‍सटर्नल स्‍पीकर से अटैच कर तेज साउंड का मजा ले सकते हैं।

गाने प्‍ले करते समय स्‍क्रीन में ग्राफिकल विज्‍यूलाइजेशन का सपोर्ट दिया गया है। एक्‍स मास्‍टर एमएक्‍स स्यूट टेक्‍नालॉजी से वॉकमैन में स्‍टीरियों आउटपुट, नॉयस रिड्यूस, बास और स्‍टीरियो जैसे शानदार फीचरों का प्रयोग कर सकते हैं। गाने स्‍टोर करने के लिए सोनी वॉकमैन में 2 जीबी का मैमोरी स्‍पेस दिया गया है जिसे 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से एक्‍पेंड कर सकते हैं।

सोनी के एंड्राएड बेस वॉकमैन की कीमत के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है मगर उम्‍मीद की जा रही है कि 10000 तक की कीमत में यह बाजार में उपलब्‍ध होगा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X