म्यूजिक का दीवाना बना देंगे सोनी के नए वॉयरलैस स्पीकर

स्पीकरों में वॉयरलैस तकनीक का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से आपको वॉयर और अन्य कनेक्टीविटी की कोई दिक्कत नहीं होगी। सोनी के SA NS300 वॉयरलैस स्पीकरों में ब्लूरे डिस्क प्लेयर से भी कनेक्ट कर सकते हैं। स्पीकरों में तकनीक रूप से वाईफाई कनेक्टीविटी के साथ 50/60 हर्ट का एम्प्लीफाई सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर साइज के हिसाब से इतने पार्टेबल हैं कि इन्हें कहीं भी बड़े आराम से ले जाया जा सकता है।
राउंड शेप के वॉयरलैस स्पीकरों आपके लैपटॉप और कंम्प्यूटर के लिए सबसे अच्छा पोर्टेबल स्पीकर है जिनमें स्टाइल के साथ-साथ शानदार लुक दिया गया है। आखिर में बात आती है कीमत की, वैसे तो बाजार में कई पोर्टेबल साइज के स्पीकर उपलब्ध है मगर सोनी विश्व में जाना माना ब्रांड है, बाजार में अन्य ब्रांड के मुकाबले सोनी के नए वॉयरलैस स्पीकर महंगे जरूर है मगर इनकी साउंड क्वालिटी और डिजाइन को देखते हुए इनकी कीमत वाजिब कहीं जा सकती है। बाजार में सोनी SA NS300 स्पीकर 7,500 रूपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








