म्यूजिक लवर्स के लिए सोनी जल्द लांच करेगा एमपी 3 प्लेयर

उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीय इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में सोनी कंपनी न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक जाना माना ब्रांड नाम बन चुका है। फिलहाल सोनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपना एक और वॉल्कमैन सीरीज का एमपी 3 लांच करने जा रही है। जिसका नाम है एन डब्लू जैड 1060, जिसमें काफी अच्छे फीचर हैं।
इस डिवाइस का साइज 70.9 x 134.4 x11.1 एमएम और भार मात्र 156 ग्राम है। इसलिए यह उठाने में काफी हल्का और पोर्टेबल होगा। अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 1000 मेगाहर्ट के टैगरा 2.250 एपी 20 एच चिपसेट माइक्रोप्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 512 एमबी का रैम दिया हुआ है।
सोनी के इस वॉल्कमैन डिजाइन काफी शानदार है, इसकी बॉडी पैनल में ब्लैक फिनिशिगं की गई है। इसकी स्क्रीन का डिस्पले साइज 4.3 इंच का है जिसका रेजूलूशन 480 x 800 पिक्सल है। इसका 3.5 एमएम का ऑडियो जैक, यूज़र को बेहतर क्वालिटी म्यूजिक देने के साथ ही किसी भी स्पीकर के साथ कनैक्ट किया जा सकता है।
दूसरी कनैक्टिविटी का फीचर जो इसमें मौजूद है वह, यूएसबी 2 पोर्ट है जिससे आपको हाई स्पीड कनैक्टिविटी मिलने के साथ कोई भी डाटा ट्रांस्फर करने में आसानी होगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ की भी सुविधा है। यह डिवाइस 802.11 बी/ जी/ एन वाई फाई को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में एफएम और जीपीएस नेविगेशन है। अगर मेमोरी की बात करें तो इसमें 32 जीबी की मेमोरी कैपेसिटी मौजूद है।
सोनी वॉल्कमैन एन डब्लू जैड 1060 में टच स्क्रीन मौजूद है, जिसमें इन बिल्ट डिजिटल कंपास शामिल है। और सिर्फ यही नहीं इसमें नॉइज कैनसिलेशन टेक्नॉलिजी का भी इस्तमाल होता है, जिससे आपको बिल्कुल साफ सांउड सुनाई देगा। लीथियम की बैट्री आपको 8 घंटो की बैट्री लाइफ देगी। फिलहाल कंपनी ने दाम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








