सोलू ने लांच किए नए माइक्रोफोन सेट

जिन लोगों को म्यूजिक सुनने के साथ साथ गुनगुनाने का भी शौक है जाहिर सी बात है वे इसके लिए माइक का प्रयोग जरूर करते होंगे। आपके गाने के अनुभव को और सुरीला बनाने के लिए सोलू काराओके ने नए माइक्रोफोन सेट पेश किए है।
जिसकी मदद से आप अकेले गाने की प्रेक्टिस कर सकते हैं। सोलू काराओके की एप्लीकेशन में प्रैक्टिस करने वालों के लिए गानों की कई लाइब्रेरी मौजूद है जिसमें यूजर अपनी पसंद का गाना पसंद कर प्रैक्टिस कर सकता है। नए माइक आईफोन से लेकर आईपैड तक सभी एप्पल डिवाइसेस का सपोर्ट करते हैं।
एप्लीकेशन को प्रयोग करना बेहद आसान है इसके लिए सबसे पहले स्टार्ट सिगिंग बटन को क्लिक कर अपनी पसंद का गाना चूज करना पड़ता है उसके बाद यूजर प्रेक्टिस कर सकता है। माइक्रोफोन में दिया गया हार्डवेयर काफी सॉलिड है मगर माइक्रोफोन में दिया गया हेडफोन जैक एक आर स्पीकर से कनेक्ट करने के बाद किसी और से नहीं कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी ने सोलू माइक सेट को 3,500 से लेकर 5,000 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








