नोकिया के नए हेडसेट में एक साथ रिसीव करें दो फोन कॉल

नोकिया मोबाइल फोन की श्रेणी में एक अग्रणीं कंपनी के रूप में जानी जाती है, इसके अलावा नोकिया मोबाइल फोन एसेसीरीज में भी अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ाने में लगी हुई है। अगर ऑडियो उत्पाद की बात करें तो हाल के कुछ महिनों में नोकिया ने ऑडियो बाजार की मांग को देखते हुए कई तरह के ऑडियो उत्पाद बाजार में लांच किए है।
कंपनी के अनुसार उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वह हमेशा अपने उत्पादों में जरूरी फीचरों को ध्यान रखती है जिससे कंपनी के प्रति लोगोंको विश्वास बना हुआ है। हाल ही में नोकिया ने BH 110 नाम से नए ब्लूटूथ हेडसेट बाजार में लांच किए है। जिसमें ब्लूटूथ वॉयरलैस तकनीक के साथ कईएंडवास फीचर दिए गए हैं।
नोकिया की नई डिवाइस में मल्टीप्वाइंट तकनीक दी गई है जिसकी मदद से यूजर दो फोन कॉल को एक साथ रिसीव कर सकता है। नोकिया का नया हेडसेट ब्लैक और व्हाइट कलर के साथ लांच किया गया है, हेडसेट का लुक देखने में काफी प्रोफेशनल है। मल्टीफंक्शन तकनीक का प्रयोग करने कि लिए हेडसेट में एक मल्टीफंक्शन बटन दी गई है जिसे क्लिक करते ही यूजर दो फोन कॉल रिसीव कर सकता है।
नोकिया BH 110 ब्लूटूथ हेडसेट का आकार 56.0 x 17.4 x 8.7 एमएम और भार मात्र 10 ग्राम है इसके साथ हेडसेटमें चार्जिंग के लिए 2 एमएम का कनेक्टर भी दिया गया है, कंपनी के अनुसार हेडसेट को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 6 घंटे का बैटरी बैकप मिलता है। डिवाइस में 9 एमएम का डायनमिक स्पीकर और 4 एमएम का माइक्रोफोन दिया गया है। हेडसेट की सिग्नल कैपेसिटी भी काफी अच्छी है जिसे एक बार हेडसेट कनेक्ट होने पर लम्बी दूरी तक कनेक्ट रहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल नोकिया BH 110 हेडसेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Click it and Unblock the Notifications