Home
Music

स्‍टेम ने लांच किए आईफोन स्‍पीकर

By Super
स्‍टेम ने लांच किए आईफोन स्‍पीकर
अगर हम अपने आसपास नजर डाले तो हम में से ज्‍यादातर लोगों ने अपने कंप्‍यूटर या लैपटाप होगा मगर घर या ऑफिस में हम गाने और मूवी देखने के लिए साउंड क्‍वालिटी पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देते है। वहीं टीवी या होम थियेटर में मूवी देखने में हमे अच्‍छा सांउड चाहिए होता है। अगर आप भी अपने कंप्‍यूटर और लैपटाप में दमदार म्‍यूजिक का मजा लेना चाहते हैं तो स्‍टेम ने टेंडेम नाम के नए स्‍पीकर ऑडियो बाजार में लांच किए है।

स्‍टेम के टेंडेम स्‍पीकरों में नई तकनीकी के साथ कई शानदार फीचर भी दिए है। यूएसबी पोर्ट की मदद से यूजर स्‍पीकरों को किसी अन्‍य डिवाइस से कनेक्‍ट कर सकता है। एप्‍पल की आईमैक और मैकबुक की तरह स्‍टेम के टेंडेम में एल्‍यूमीनियम कलर टच दिया गया है जो इसे कूल लुक देता है।

स्‍पीकर के फ्रंट में जालीदार ब्‍लैक कलर की कवरिंग दी गई है, साथ ही फ्रंट में बॉस पोर्ट दिए गए है जिनकी मदद से यूजर स्‍पीकर की आवाज को एडजस्‍ट कर सकता है। अगर आप की डिवाइस में यूएसबी पोर्ट की सुविधा नहीं मौजूद है तो चितां करने की कोई बात नहीं स्‍टेम के टेंडेम स्‍पीकरों में जैक की सुविधा दी गई जिससे आप आराम से अपनी डिवाइस को कनेक्‍ट कर सकते हैं।

स्‍पीकरों को कंप्‍यूटर से कनेक्‍ट करने के लिए आपके पास यूएसबी केबल होनी चाहिए साथ ही दोनों में से एक स्‍पीकर में वॉल्‍यूम कंट्रोल और म्‍यूजिक चूंज करने के ऑपशन दिए गए है। तेज आवाज के साथ पार्टी वगरह के लिए इन स्‍पीकरों का प्रयोग उपयूक्‍त नहीं है। भारत में स्‍टेम के टेंडेम स्‍पीकर 3,500 की अनुमानित कीमत में सभी बड़े स्‍टोर में उपलब्‍ध है अगर आप चाहें तो इन्‍हें कंपनी की साइट से भी खरीद सकते हैं।

टेंडेम के फीचरों पर एक नजर

  • आई क्‍यू प्राप्रियेटरी ऑडियो इंहेंसमेंट टेक्‍नालॉजी
  • बास रिफ्लैक्‍स पोर्ट
  • ऑप्‍टीमाइज हेडफोन ऑडियो
  • यूएसबी पोर्ट
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X