Home
Music

50 सेंट दमदार म्‍यूजिक हेडफोन

50 सेंट दमदार म्‍यूजिक हेडफोन

ऑडियो एसेसीरीज की मांग को देखते हुए आज कल सेलिब्रेटी भी बाजार में ऑडियो उत्‍पादा लांच करने में लगे हुए है, अब हेडफोन को ही ले लीजिए कई पॉपुलर बैंडों और सिंगर ने अपनी सरीज के तहत कई हेडफोन की रेंज बाजार में लांच की है। जिनमें से कुछ की साउंड क्‍वालिटी और फीचर काफी अच्‍छे हैं और कुछ केवल नाम के ही हैं।

इसी तरह के एक पॉपुलर अमेरिकन रैपर और प्रोड्यूसर कुर्तीस जैम्‍स जैक्‍सन III जिन्‍हें 59 सेंट के नाम से भी जाना जाता है ने हेडफोन के तीन मॉडल बाजार में लांच किए है। हम आपको बता दें कुर्तीस जैम्‍स जैक्‍सन के गानों की एलबम दुनिया की म्‍यूजिक लिस्‍ट में टॉप वन पाजीशन में रहीं है और साथ में पूरी दुनिया में सबसे अधिक म्‍यूजिक एलबम की कॉपी बिकने का आकड़ा भी इनके नाम दर्ज है।

सेंट 50 हेडफोन में तीनों मॉडलों में वॉयरलैस तकनीक दी गई है। हेडफोन के इयर कैन में 40 एमएम का ड्राइवर लगा हुआ है जो यूजर को हाईक्‍वालिटी साउंड प्रोवाइड कराता है। हेडफोन के द्वारा 16 बिट की डिजिटल साउंड क्‍वालिटी मिलती है। इसके अलावा हेडफोन में दिए गए इयरकप का साइज काफी बड़ा है जिससे म्‍यूजिक सुनते समय बाहरी आवाज से कोई दिक्‍कत महसूस नहीं होती।

हेडफोन की वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी काफी स्‍ट्रांग है जो 50 फिट की दूरी तक कवर में रहती है। अंतराष्‍ट्रीय बाजार में तो हेडफोन को लांच कर दिया गया है मगर भारतीय बाजार में अभी सेट 50 हेडफोन पेश नहीं किए गए है और नहीं इनकी कीमत के बारे में कोई जानकारी का खुलासा अभी कंपनी ने किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X