Home
Music

गेमिंग के लिए नया हेडसेट याप्‍सटर ब्‍लास्‍टर

By Super
गेमिंग के लिए नया हेडसेट याप्‍सटर ब्‍लास्‍टर
पहले पासटाईम के लिए खेले जाने वाला कंप्‍यूटर गेम आज काफी गंभीरता से लिया जाने लगा है। पहले के मुताबिक इस इंडस्‍ट्री में काफी बदलाव देखने को मिला है। आज कल तो प्‍लेस्‍टेशन और एक्‍सबॉक्‍स गेमिंग इंडस्‍ट्री के क्षेत्र में छाए हुए हैं पर ऐसा नहीं है की बाकी सब कंपनी पीछे रह गई हों, इस क्षेत्र में एक और नया नाम जुड गया है जिसने अभी गेम लवर्ज के लिए बाजार में गेमिंग हेडसेट लांच किया है। जी हां, यह और कोई नहीं बल्कि टेक्‍नमोशन है जिसने याप्‍सटर ब्‍लास्‍टर नाम से हेडसेट लांच किया है।

जो लोग गेम खेलने के लिए पीसी और एक्‍सबॉक्‍स 360 का इस्‍तमाल करते हैं उनको यह हेडसेट पा कर बडी खुशी होगी। और सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप गेम खेलने के अलावा ऑडियो बुक सुनने का शौक रखते हैं तो इसका मज़ा दोगुना हो जाएगा। इस हेडसेट में आप पॉडकास्‍ट, गाने और वीओआईपी कॉल्‍स भी सुन सकते हैं। टेक्‍नमोशन याप्‍सटर ब्‍लास्‍टर में 40 एमएम हाई बास के लिए एडवांस नियोडामियम ड्राइवर्स भी दिए गए हैं।

टेकनमोशन हेडसेट इस्‍तमाल करने में काफी सुविधाजनक है और यह बहुत जरुरी है एक हार्ड कोर गेमर के लिए की जब वह घंटो गेम खेले तो उसे अपना हेडसेट बार बार सही करने की जरुरत महसूस न हो। इसके कोमल कुश्‍ान आपके कानों में अच्‍छी तरह से फिट बैठ जाएगें, इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

गेमिंग के दौरान होने वाली आवाज़े जैसे चलने और गोली मारने की आवाज़ सुनने में काफी जानदार लगेगी और आपको ऐसा अनुभव करवाएगी कि जैसे आप वहीं पर हों। अगर आप किसी पार्टी या फिर भीड़ में है तो भी आप आराम से गेम की साउडं का मजा़ ले सकते हैं। आपको इसमें साफ आवाज सुनाई देगी।

टेकनमोशन यैप्‍स्‍टर ब्‍लैस्‍टर हेडसेट की बस एक खामी यह है की हेडफोन काफी संवेदनशील है जो कभी कभी व्‍यापक शोर कैप्‍चर कर लेती है। जिससे काफी परेशानी होती है। दिए गए निर्देश के अनुसार भी इसमें केबिल लगाना काफी बोझिल साबित हो सकता है। अगर गेमर की टीवी में सुविधा उपलब्‍ध है, तो इस हेडसेट को अपने टीवी के हेडफोन जैक के साथ भी अटैच कर सकता है। इसकी शानदार खूबी के हिसाब से इसका दाम काफी कम है, यानी यह आपको केवल 1,500 रु के दाम पर उपलब्‍ध हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X