तिवोली ने लांच किया नया पोर्टेबल रेडियो

तिवोली ऑडियो ने पाल ( पोर्टेबल ऑडियो लेबोरेटरी) प्लस नाम से नया रेडियो लांच किया है इससे पहले भी तिवोली पाल रेडियो को लांच कर चुकी है। मगर तिवोली के इस नए पाल प्लस वर्जन में डैब, डैब प्लस और डीएमबी सपोर्ट के साथ एफएम आरडीएस रिसेप्शन का फीचर दिया गया है। तिवोली पाल प्लस में ज्यादा बैटरी बैकप के लिए निकिल मेटल हाईब्रिड बैटरी इनबिल्ड है जो इन्वायरफैंडली भी है। पाल प्लस में लगी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 10 घंटे का लगतार बैटरी बैकप देती है। बैटरी को फुल चार्ज होने के मात्र आधे घंटे का समय लगता है।
देखने में पाल रेडियो काफी आकर्षित करते हैं, बाजार में यह कई रंगो के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। रेडियो में एक बड़ी स्क्रीन भी दी गई है जिसमें आप गाने की सभी डीटेल को पढ़ सकते है। इसके अलावा पाल प्लस में स्टीरियो हेडफोन के साथ 3.5 एमएम का जैक दिया गया है, म्यूजिक को अपनी पसंद के आप मोनो और स्टीरियो मोड में बदल सकते हैं। तिवोली प्लस में 6.5 सेमि मैगनेटिकली शील्डेड फुल रेंज का ड्राइवर इनबिल्ड है जो आवाज की क्वालिटी को मैटेंन रखता है। पाल प्लस का भार के मामले में काफी हल्का है, तिवोली का नया रेडियो बाजार में 19,196 रूपए की अनुमानित कीमत में बाजार में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








