Home
Music

सराउंड साउंड का मजा देते हैं नोकिया के ये शानदार स्‍पीकर

सराउंड साउंड का मजा देते हैं नोकिया के ये शानदार स्‍पीकर

क्‍या आपको पता है दुनिया में सबसे पहले लाउड स्‍पीकर का प्रयोग कब और किसमें किया गया था। यह जानकर काफी हैरानी होगी कि 1861 में सबसे पहले लाउडस्‍पीकर का प्रयोग टेलिफोन के रिसीवर में किया गया था। खैर यह तो थी लाउडस्‍पीकर की शुरूआत की बातें मगर अब तकनीक काफी बदल चुकी है। बाजर में साइज में छोटे मगर दमदार आवाज के स्‍पीकरों की धूम है।

पीसी बाजार की दूसरी सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी नोकिया फोन के साथ-साथ ऑडियो एसेसीरीज में भी अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाना चाहती है और काफी हद तक वह कामयाब भी हो रही है। नोकिया ने बाजार की मांग को देखते हुए नए सराउंड साउंड स्‍पीकर लांच किए है, नोकिया प्‍ले 360 स्‍पीकरों में सराउंड साउंड इफेक्‍ट के साथ ब्‍लूटूथ की सुविधा दी गई है। अक्‍सर देखा गया है सराउंड साउंड इफेक्‍ट के लिए स्‍पीकरों को कमरे या फिर हॉल में अलग-अलग जगह

फिक्‍स करना पड़ता है मगर नोकिया प्‍ले में सिंगल स्‍पीकर द्वारा सराउंड साउंड क्‍वालिटी मिलती है। 110 एमएम x 110 एमएमx 124 एमएम आकार के नोकिया प्‍ले स्‍पीकर का भार 514 ग्राम है जिसकी वजह से इन्‍हें ट्रैवलिंग के दौरान भी ले जाया जा सकता है। पावर बैकप के लिए प्‍ले में BL-5C बैटरी इनबिल्‍ड है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 21 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है।

दूसरी डिवाइस से कनेक्‍ट करने के लिए स्‍पीकरों में दो तरह के ऑप्‍शन दिए गए है, आप चाहें तो ब्‍लूटूथ की मदद से म्‍यूजिक प्‍ले कर सकते है या फिर 3.5 एमएम जैक की मदद से केबल द्वारा म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं। अगर आप नोकिया के इन शानदार सराउंड साउंड स्‍पीकरों को खरीदना चाहते हैं तो भारत में यह 10, 000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X