Home
Music

अपने टीवी में देखें इंटरनेट के वीडियो

By Super
अपने टीवी में देखें इंटरनेट के वीडियो
जब से इंटनेट में ऑनलाइन मूवी, गेम और वीडियो स्‍ट्रीमिंग की सुविधा शुरू हुई है विश्‍वभर में कंपनिया इंटरनेट से जुड़ें उत्‍पादों के निर्माण में जुटी हुई हैं। अभी तक हम केवल पीसी में ही इंटरनेट गेम और ऑनलाइन वीडियो स्‍ट्रीमिंग कंटेट देख पाते थे मगर वेस्‍टर्न डिजिटल ने ऐसा मीडिया प्‍लेयर पेश किया है जिसकी मदद से आप टीवी में भी हाईडेफिनेशन स्‍ट्रीमिंग कंटेट आराम से देख सकते हैं।

वेस्‍टर्न का वॉयरलैस डब्‍लूटी टीवी लाइव मीडिया प्‍लेयर टीवी में हाईक्‍वालिटी पिक्‍चर के साथ इंटरनेट कंटेट प्रोवाइड करता है। इससे पहले वेस्‍टर्न ने 2001 में लाइव टीवी प्‍लेयर लांच किया था नया प्‍लेयर लाइव का ही नया और उन्‍नत वर्जन है। नए मीडिया प्‍लेयर में आनॅलाइन टीवी शो, डेली मोशन, हूलू प्‍लस और नेटफलेक्‍स के अलावा कई तरह की एप्‍लीकेशन दी गई है। इंटरनेट से कनेक्‍टीविटी के लिए डब्‍लू डी मीडिया प्‍लेयर में इथरनेट और वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी के ऑपशन दिए गए है जो 1080 पिक्‍सल के हाईडेफिनेशन वीडियो क्‍वलिटी प्रोवाइड करते है।

इसके अलावा मीडिया प्‍लेयर के द्वारा आप 15 मिलियन गानों को अपनी पसंद के अनुसार देख सकते है बस इसके लिए आपको मीडिया प्‍लेयर की सर्विस को सबस्‍क्राइब करना पडेगा। भारत में वेर्स्‍टन डिजिटल टीवी लाइव की कीमत 7,999 रूपए है जबकि यूएस में यह मात्र $99.99 में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X