दुनिया का सबसे बड़ा आईपॉड डॉक
worlds-tallest-ipod-dock-2
worlds-tallest-ipod-dock-2
worlds-tallest-ipod-dock-3
worlds-tallest-ipod-dock-3
worlds-tallest-ipod-dock-4
worlds-tallest-ipod-dock-4
worlds-tallest-ipod-dock-5
worlds-tallest-ipod-dock-5घरों में साधारण तौर पर कोई न कोई ऑडियो डिवाइस तो मिल ही जाती है। चाहे वो हेडफोन हो या फिर स्पीकर, फोन कोई भी हो मगर बिना हेडफोन के म्यूजिक सुनने का मजा नहीं आता ऐसे ही अगर आप के पास आईफोन या आईपॉड है तो उसके लिए एक डॉक स्पीकर भी होगा। चलिए पहले यह जान ले आखिर डॉक होता क्या है डॉक एक तरह के स्पीकर होते हैं जिसमें हम अपनी ऑडियो डिवाइस को कनेक्ट कर तेज म्यूजिक का मजा लेते है।इस समय डॉक एक नए ट्रेंड के रूप में उभर कर बाजार में आ रहें है।
वैसे तो आईपॉड और आईफोन के लिए कई बड़ी कंपनियों के डॉक बाजार में उपलब्ध है। मगर क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा डॉक कौन सा है नहीं तो हम आप को बाताते है, फ्रेंच म्यूजीशियन और उद्यमी जीन माइकल ने एरोड्रीम नाम से दुनिया के सबसे बड़े डॉक को बनाया है जिसमें 10,000 वॉट स्टीरियो सिस्टम के साथ कई मल्टीयूज सुविधाएं दी गईं हैं।
एरोड्रीम की ऊंचाई लगभग 11 फीट है, अगर आप इस डॉक में अपने आई फोन या आईपॉड को रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए डॉक में सीढी लगानी पड़ेगी इस डॉक का व्यास 16.3 इंच और भार 395 किलो है हो गए न हैरान।
एरोड्रीम में दो मिड रेंज और दो हाई रेंज के वूफर दिए गए है जिसकी साउंड क्वालिटी से शायद दुनिया का कोई म्यूजिक सिस्टम मुकाबला नहीं कर पाएगा।अगर आप इसकी कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे, वैसे तो ये डॉक ब्रिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है मगर इसको बनाने में 31,875,652 रुपए का खर्च आया है।
देंखें वीडियो: दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन डॉक


Click it and Unblock the Notifications








