Home
Music

यामाहा ने पेश किया पीडीएक्‍स डॉकिंग स्‍पीकर सिस्‍टम

By Super
यामाहा ने पेश किया पीडीएक्‍स डॉकिंग स्‍पीकर सिस्‍टम
ऑटोमोबाइल सेक्‍टर और कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रानिक क्षेत्र में यामाहा एक जाना-माना नाम ब्रांड नेम है। यामाहा के म्‍यूजिक इक्‍यूपमेंट पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है यामाहा उत्‍पादों की क्‍वालिटी औरलोगों का कंपनी के प्रति भरोसा। यामाहा ने म्‍यूजिक गैजेट की रेंज में एक नया स्‍पीकर सिस्‍टम पेश किया है।

पीडीएक्‍स 60बीएल नाम के इस स्‍पीकर डॉकिंग सिस्‍टम में सुपीरियर क्‍वालिटी का साउंड दिया गया है। यामाहा को नया डॉक सिस्‍टम आईफोन, आईपैड के अलावा सभी ऑडियो डिवाइसेज को सपोर्ट करता है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जबकि ज्‍यादातर डॉक में आईफोन और आईपैड के अलावा गिने-चुने ऑडियो इक्‍यूपमेंट सपोर्ट ही दिया जाता है।

इसके अलावा नए स्‍पीकर डॉक सिस्‍टम में आईफोन और आईपैड का वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप चाहे तो आईफोन और आईपॉड का डॉक में अटैच किए बिना म्‍यूजिक प्‍ले कर सकते हैं। स्‍पीकरों का भार 3.7 एलबीएस है जो खास भारी नहीं है आप इन डॉक स्‍पीकरों को आराम से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं। अन्‍य ऐसेसीरीज में स्‍पीकरों के साथ एसी एडाप्‍टर के साथ एक पावर कार्ड भी दी गई है।

स्‍पीकरों में डॉक एडाप्‍टर के साथ वॉल्‍यूम और अन्‍य फंक्‍शन कंट्रोल के लिए एक रिमोर्ट कंट्रोल दिया गया है। आजकल कंपनिया अपनी डिवाइसेस के लुक पर भी काफी ध्‍यान दे रहीं है यामाहा की डिजाइन और कलर कं‍बीनेशन आपके ड्राइंग रूम को चार चांद लगा देगें। स्‍पीकरों में ब्‍लैक कलर बॉडी पैनल के साथ पूरी बॉडी में मैटी फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा यह गुलाबी, पीले और भूरे रंगो के ऑप्‍शन के साथ बाजार में उपलब्‍ध है। यामाहा के पीडीएक्‍स 60 बीएल डॉक स्‍पीकर बाजार में 12,000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X