पानी से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा यामाहा के रग्ड स्पीकर पर

पीडीएक्स 11 काफी कंपैक्ट होने के साथ आसानी के साथ कहीं भी ले जाया सकता है। इसका ऑक्टागोनल शेप इसको एक स्टाईल स्टेटमेंट बनाता है। यह आपको पूरे चार रंगो में उपलब्ध होगा जैसे काला, डार्क ब्लू, सफेद और हरा। इस के उपर आईपैड-आईफोन डॉक के साथ आपको इसके उपर एक मैटल का हैंडल भी मिल जाएगा जिसके द्वारा आप इसको ऊठा कर कहीं भी ले जा सकते हैं। यह खास कर शहरी युवाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।
अगर बात करें साउंड क्वालिटी की तो इसकी धमाकेदार आवाज़ आपको दीवाना बना देगी। इसमें टू वे स्पीकर सिस्टम के साथ 4 इंच का वूफर लगा हुआ है। स्पीकर में काफी रिच बास और क्रिस्टल क्लीयर साउंड क्वालिटी आती है। स्पीकर का आकार 8-1/4 x 9-3/8 x 9-3/8 इंच और भार 1.5 किलोग्राम के आस पास है। जो कि उठाने में काफी हल्का है। इसकी बैट्री आपको पूरे 8 घंटे का मज़ा देगी और हां, अगर आपके स्पीकर की बैट्री खत्म हो गई है तो इसके प्लग को दीवार के सॉकेट में भी लगा कर म्यूजिक का मज़ा लिया जा सकता है। स्पीकर को अपने कंप्यूटर और म्यूजिक सिस्टम से जोडने के लिए आपको 3.5 एमएम का ऑडियो जैक साथ ही लगा मिल जाएगा।
सबसे अच्छी बात यह कि यह स्पीकर पूरी तरह से वॉटर प्रूफ है इसलिए आप इसे बारिश में भी आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसके साथ आपको इसे कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट भी मिलेगा जिसमें वही बेसिक फंक्शन मौजूद हैं जो हर रिमोट में होते हैं। यानि ऑन/ऑफ, प्ले/स्टॉप और फास्ट/फॉरवर्ड जैसे ऑप्शन हैं। कीमत की बात करें तो यह शानदार यामाहा पीडीएक्स 11 रग्ड स्पीकर आपको मात्र 6,000 रु के आस पास है।


Click it and Unblock the Notifications