Home
Music

बिना बिजली के चलेंगे ये स्‍पीकर

By Super
बिना बिजली के चलेंगे ये स्‍पीकर
कंप्‍यूटर एक्‍सेसीरीज का आयात करने वाली बड़ी कंपनी जेब्रॉनिक्‍स ने जैबस्‍टेशनलाइट के नाम से नए स्‍पीकर ऑडियो बाजार में लांच किए हैं। साइज के मामले में स्‍पीकर छोटे है मगर इनकी साउंड क्‍वलिटी काफी दमदार है। जेब्रॉनिक्‍स स्‍पीकरों में एसडी अलावा एमएमसी और यूएबी फ्लैश कार्ड स्‍लॉट का फीचर दिया है जिससे यूजर अपन डिजिटल म्‍यूजिक फाइलों को आराम से प्‍ले कर सकता है। इसके साथ स्‍पीकरों में एफएम रेडियो की सुविधा भी दी गई है।

स्‍पीकर में दी गई 7 सेगमेंट एलसीडी स्‍क्रीन में म्‍यूजिक के दौरान गाने का नाम, ट्रैक की सारी जानकारियां डिस्‍प्‍ले होती रहती हैं। डिवाइस में दिए गए वॉल्‍यूम कंट्रोल के अलावा गानों को बदलने के लिए काफी साफ्ट बटन दी गईं है जो यूजर फ्रेंडली भी है। जेब्रॉनिक्‍स के जैबस्‍टेशनलाइट में 3.5 एमएम के जैक की मदद से यूजर एमपी3 और लैपटॉप को स्‍पीकरों से अटैच कर सकता है।

अपने अनोखे साइज की वजह से जैबस्‍टेशनलाइट को बैग, बैकपैक, सूटकेस में आराम से कहीं भी ले जा सकता है। जेबलाइट में इनबिल्‍ड बैटरी की वजह से पावर न मिलने पर भी स्‍पीकर काम करते रहते है। इतने शानदार फीचरों के बावजूद जैबस्‍टेशनलाइट की कीमत अन्‍य स्‍पीकरों के मुकाबले काफी कम है। बाजार में जेब्रॉनिक्‍स के स्‍पीकर मात्र 990 रूपए में सभी ऑडियो स्‍टोर में उपलब्‍ध है।

जैबस्‍टेशनलाइट के फीचरों पर एक नजर

  • एसडी, एमएमसी कार्ड स्‍लॉट
  • यूएसबी पोर्ट
  • एफएम रेडियो
  • एलसीडी डिस्‍प्‍ले
  • 3.5 एमएम जैक
  • कीमत 990 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X