द रेट्रो बूमबॉक्स, आउटडोर पार्टी के लिए ये है परफेक्ट स्पीकर
जेब्रोनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में अपने स्पीकर पेश कर दिए है। 'एक्सेल' नाम से उतारे गए नए स्पीकरों को रेट्रो थीम पर लांच किया गया है जो इसकी डिजाइन को बेहतर आकर्षक बनाते हैं। ये न सिर्फ कॉम्पैक्ट है बल्कि इनमें मल्टी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
नए वॉयरलेस स्पीकर्स में ढेरों ऑप्शन दिए गए हैं जैसे वॉल्यूम कंट्रोल, मीडिया कंट्रोल और इक्यूलाइजर के अलावा इन्हें फोन से कनेक्ट करके बातचीत के लिए प्रयोग कर सकते हैं। लिड डिस्प्ले के साथ यूएसबी आर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी स्पीकर में मिलेंगे साथ ही इनबिल्ड रेडियो औेर ऑक्स कनेक्टशन पोर्ट भी इनमें दिया गया है।

जेबरोनिक्स के निदेशक श्री प्रदीप दोशी नए स्पीकर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा "पोर्टेबल स्पीकर की बढ़ती मांग के कारण जब साउंड क्वालिटी और डिजाइन की बात आती है तो इसके लिए हमने अपने नए पोर्टेबल स्पीकर एक्सेल को पेश किया है। ये न सिर्फ पोर्टेबल है बल्कि हल्का भी है जिससे आसानी से इसे कैरी किया जा सकता है आउटडोर एक्टीविटी के लिए ये एकदम परफेक्ट है।

1. BT/ SD /USB /AUX जैसी मल्टीपल ऑप्शन
2. सुविधा के लिए हैंडल बार के साथ आता है
3. इक्यूलाइजर के साथ , डीप, लाउड साउंंड
4. आउटडोर्स / पार्टी / घर के लिए उपयुक्त
स्पीकर्स में यूजर को दो कलर ऑप्शन मिलते हैं लाल और काला, अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो ये भारत के सभी प्रमुख रीटेल स्टोर्स में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








