Home
Music

जूमरिड के हाईब्रिड हेडफोन में लगे हैं दो स्‍पीकर

By Super
जूमरिड के हाईब्रिड हेडफोन में लगे हैं दो स्‍पीकर
हेडफोन से म्‍यूजिक सुनने में अलग ही मजा मिलता है मगर जब एक से ज्‍यादा लोग म्‍यूजिक सुनना चाहते हो तो क्‍या करें। जूमरिड ने इस दिक्‍कत का हल खोज हाईब्रिड हेडफोन के रूप में खोज निकाला है। हाईब्रिड हेडफोन में इंटरनल स्‍पीकरों के साथ एर्क्‍टनल स्‍पीकर भी दिए गए हैं जिससे म्‍यूजिक का मजा न केवल आप ले सकेंगे बल्कि आपके आसपास के लोग भी उस म्‍यूजिक को सुन सकेंगे। स्‍पीकरों में लेफ्ट और राइट दोनों तरफ स्‍पीकर दिए गए हैं।

म्‍यूजिक प्‍ले करते समय आप स्‍पीकरों के मोड को बदल भी सकते है। हेडफोन की डिजाइन देखने में कूल है, हेडफोन की बॉडी प्‍लास्‍टिक से बनी हुई है जो इसे अतिरिक्‍त मजबूती देती है। हेडफोन को अटैच करना भी काफी आसान है बस हेडफोन में दी गई कैबल को स्‍पीकर से अटैच करना पड़ता है। हेडफोन के साइड में दी गई एक शार्ट बटन से आप स्‍पीकर और हेडफोन मोड को अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं। स्‍पीकर एक बार फुल रिर्चाज होने के बाद 4 घंटे का बैटरी बैकप देते हैं।

स्‍पीकरों में दिया गया बैटरी बैकप केवल एक्‍टर्नल स्‍पीकरों के लिए है इंटरनल स्‍पीकरों में कोई भी बैटरी बैकप नहीं दिया गया है। बाजार में जूमरिड हाईब्रिड स्‍पीकर रेड, ब्‍लैक और व्‍हाइट के साथ तीन अलग-अलग रंगो में उपलब्‍ध है। हाईब्रिड स्‍पीकरों की कीमत भी इनकी साउंड की तरह शानदार है। सभी बड़े ऑडियो स्‍टोर में जूमरीड एक्‍स 2 हाईब्रिड स्‍पीकर 8000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X