10,000 रुपए में मिल रहे है ये 10 सस्ते स्मार्टफोन
अगर आप जानना चाहते हैं कि इस समय कम कीमत में कौन सा स्मार्टफोन लेना सहीं होगा तो ये खबर आपके काफी काम आएगी क्योंकि आज हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 10,000 रुपए के अंदर है।
ये न सिर्फ परफार्मेंस के नजरिए से अच्छे हैं बल्कि आपकी बजट पॉकेट में फिट भी बैठेंगे।
Huawei Honor 4C
हुवावे का ऑनर 4सी 8,999 रुपए में आप को मिल जाएगा इसके न सिर्फ दाम कम है बल्कि आपको प्रीमियम फीचर भी मिलेंगे। ज्यादा बैटरी लाइफ के अलावा 4सी की डिज़ाइन अपनी रेंज के स्मार्टफोन में बेस्ट हैं।
कीमत- Rs. 8,999
Motorola Moto E (2nd Gen)
अगर आप थोड़ा स्टाइल चाहते हैं तो मोटो ई 2 जनरेशन स्मार्टफोन सबसे परफेक्ट हैंडसेट है हालाकि इसकी परफार्मेंस हुवावे ऑनर 4सी जितनी अच्छी नहीं है मगर फिर भी इस रेंज के हिसाब से आप इसे खरीद सकते हैं।
Huawei Honor Bee
ऑनर बी भले ही देखने में आपको हाईइंड स्मार्टफोन जैसा न लगे मगर इसमें आपको बड़ी स्क्रीन, ड्युल सिम और एक्पेंडेबल मैमोरी के ऑप्शन मिलेंगे
कीमत- 4,999 रुपए
HTC Desire 526G Plus
एचटीसी डिज़ायर 526 जी प्लस की कीमत कम होने के कई कारण है जैसे इसमें आपको ज्यादा बैटरी बैकप नहीं मिलेगा हालाकि दूसरे सस्ते फोन से इसकी परफार्मेंस अच्छी है।
कीमत- 9,294 रुपए
Lenovo A6000 Plus
लिनोवो ए 6000 प्लस अपने पिछले वर्जन की तरह है हालाकि इसमें पहले की तरह एवरेज क्वालिटी का कैमरा दिया गया है।
कीमत- 7,499 रुपए
Huawei Honor Holly
ऑनर हॉली बेस्ट स्मार्टफोन है जिसमें 6,999 रुपए में आपको वो सभी फीचर मिलेंगे जो इस कीमत में आप चाहते हैं।
कीमत- 6,999 रुपए
Samsung Galaxy Core 2
सैमसंग गैलेक्सी रेंज के स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में काफी पॉपुलर है, गैलेक्सी कोर 2 कई फीचरों की वजह से आपको पसंद आएगा।
कीमत- 7,325 रुपए
Nokia Lumia 535
लूमिया 535 विंडो फज्ञेन 7,000 रुपए में आपको काफी चीजें देता है, 5 मेगापिक्सल कैमरा, फ्रंट फेसिंग कैमरा, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट लेकिन हॉनर बी के मुकाबले ये इतना फास्ट नहीं है।
कीमत- 7,000 रुपए
Samsung Galaxy Core Prime
सैमसंग गैलेक्सी प्राइम 8,830 रुपए में बेस्ट बजट स्मार्टफोन है जिसमें अच्छी बिल्ड क्वालिटी दी गई है साथ ही अच्छी स्क्रीन, एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस पर करने वाले गैलेक्सी कोर प्राइम को 8000 रुपए के बजट में आप खरीद सकते हैं।
Xiaomi Redmi 2
श्याओमी रेडमी 2 इंट्री लेवल के स्मार्टफोन में काफी पॉपुलर हैंडसेट है इसमें फास्ट स्पीड परफार्मेंस के साथ अच्छी कैमरा क्वालिटी आपको मिलेगी।
कीमत- 6,999 रुपए


Click it and Unblock the Notifications







