क्या सच होगी आईफोन 6एस पर की गई इनकी भविष्यवाणी
आइफोन 6एस को लेकर ढेरों अफवाहें आए दिन सुनने को मिल जाती है, कुछ इसे पिछले वर्जन का बड़ा भाई कह रहे हैं तो कुछ अंदाजा लगा रहे हैं कि ये अपने पिछले वर्जन से ज्यादा महंगा होगा।
मगर टेक जगत में कुछ चुनिंदा लोग ही हैं जिनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं इन्हीं में से एक हैं Ming-Chi Kuo जिन्होंने एपल आइफोन 6 के फीचरों को लेकर कई नई भविष्वाणियां की हैं। हम आपको बता दें Ming-Chi Kuo एपल आइफोन के लिए सटिक भविष्यवाणीं करने के लिए जाने जाते हैं।
1. Rose gold variant
एपल अपने आने वाले फोन में प्रीमियम मेटल बॉडी का प्रयोग करेगा जिसकी कीमत नार्मल आईफोन 6एस से ज्यादा हो सकती है। इससे पहले आइफोन गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आ चुका है।
2. The next iPhone will not bend!
पिछले आइफोन की बेंड तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वॉयरल हुईं थीं, कंपनी ने खराब आइफोन को सहीं करने की सारी कोशिशे कीं, इस बार ऐसी कोई भी अफवाह न फैले इसके लिए एपल ने अपनी डिज़ाइन को लेकर कई बदलाव किए हैं ताकि इस बार वो बेंड न हो।
3. The next iPhone will have a big brother too
आइफोन 6एस प्लस की तरह इस बार नए आईफोन का साइज थोड़ा बड़ा हो सकता है।
4. Sapphire rumors return
Kuo की मानें तो इस बार आने वाले आईफोन 6एस में सफायर स्क्रीन होगी।
5. Better sound quality
साउंड एक्सपीरियंस को पहले के मुकाबले आईफोन 6एस में ज्यादा बेहतर किया गया है इसके अलावा कॉल की ऑडियो क्वालिटी भी ज्यादा क्लियर होगी।
6. Camera sees an upgrade
आईफोन 6एस में हो सकता है कैमरा के फीचरों को ज्यादा अपग्रेड न किया गया हो मगर 8 मेगापिक्सल के मुकाबले इस बार 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा फोन में आ सकता है।
7. Force Touch
Kuo के अनुसार नए आईफोन में फोर्स टच टेक्नालॉजी दी गई होगी जो पहली बार किसी आइफोन में मिलेगी। यानी इसमें पहले के मुकाबले प्रेशर सेंसर को बेहतर बनाया गया है।
2GB RAM
एपल में अभी तक 1 जीबी रैम की डिवाइसेस लांच की है मगर नए आईफोन में ए9 प्रोसेसर के अलावा 2 जीबी रैम अपग्रेड की गई होगी।
Sticking to bigger screens
एपल अब छोटी स्क्रीन शायद की निकाले अपने पिछले ट्रेडीशन की तरह इस बार भी एपल 5.5 इंच या फिर उससे बड़ी स्क्रीन मॉडल निकाल सकती है।
Improved Touch ID
आखिर में आईफोन 6एस में दी गई टच आइडी तकनीक को और बेहतर किया गया है जो 6एस में आपको मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







