जानिए क्यों सेकंड्स में सोल्ड आउट हुआ नया 10.or D
स्मार्टफोन कंपनी 10.or (Tenor) ने अमेज़न के साथ मिलकर हाल ही में नया स्मार्टफोन 10.or D लॉन्च किया था. इस फोन को कंपनी ने 5,999 रुपए की कम कीमत में पेश किया है. फोन को कंपनी ने आज अमेज़न के जरिए पहली बार सेल के लिए पेश किया था, फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू की गई थी.
पहली बार सेल पर जाने से पहले 10.or D के लिए अमेज़न पर रजिस्ट्रेशन भी ओपन किए गए थे. इस फोन के लिए करीब 300,000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसके बाद आज हुई अपनी सेल में यह स्मार्टफोन 1 मिनट से भी कम के समय में सोल्ड आउट हो गया. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कितने यूनिट्स सोल्ड हुए हैं.

फोन की कम कीमत इसके लिए एक प्लस पॉइंट हो सकती है. वहीं फोन में एंट्री लेवल के फीचर्स दिए गए हैं, जो कि काफी ठीक-ठाक भी हैं. फोन का कैमरा भी इसकी कीमत के अनुसार बेहतर काम करता है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 10.or D स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले दी गई है. फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट पर चलता है. कंपनी के मुताबिक, जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को जारी किया जाएगा. डुअल सिम वाले 10.or D में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया है. पावर बैकअप के लिए फोन में 3500 एमएएच बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 2 दिन की बैटरी लाइफ, 70 घंटे तक का एमपी3 प्लेबैक टाइम, 10 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग और 25 घंटे तक का टॉक टाइम देगी.
10.or D स्मार्टफोन एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है, लेकिन अमेज़न प्राइम मेंबर को इस फोन पर एक साल की एक्सट्रा वारंटी मिलेगी. इसके साथ ही जियो अनलिमिटेड प्लान में 1,500 रुपए का कैशबैक ऑफऱ कर रहा है. 10.or D स्मार्टफोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,999 और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपए है.


Click it and Unblock the Notifications








