6,999 रुपए में मिल रहा है 4000mAh बैटरी, 13MP कैमरे वाला स्मार्टफोन
अगर आप शानदार फीचर्स के साथ किफायती दाम में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास बिल्कुल सही मौका है, जब आप 3जीबी रैम, 4000 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपए में खरीद सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं 10.or E स्मार्टफोन की।
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड 10.or (जो टेनॉर के नाम से पॉपुलर है) ने पिछले साल सितंबर में इंडिया में अपना बजट स्मार्टफोन 10.or E लॉन्च किया था। अब ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर 10.or E स्मार्टफोन 3000 रुपए कम कीमत पर मिल रहा है।

टेनॉर ने 10.or E स्मार्टफोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। इस फोन के 2 GB रैम के साथ 16 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपए में पेश किया गया था, जिसे अमेजन इंडिया से 3000 रुपए डिस्काउंट के साथ 5,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
वहीं 3जीबी रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपए में पेश किया गया था, जिसे 3000 रुपए डिस्काउंट के साथ अमेजन इंडिया से 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेजन इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 6,275 रुपए तक का डिस्काउंट भी दे रही है।

10.or E स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

10.or E स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। ये दो वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16 GB इंटरनल स्टोरेज और 3जीबी रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। दोनों ही वेरिएंट के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 128GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
10.or E स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश, सीएमओएस सेंसर और बीडीएएफ के साथ आता है। इस फोन के कैमरा के साथ 12 मोड्स, ब्यूटी फीचर्स और 4 फिल्टर्स दिए गए हैं। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन एंड्रॉइड 7.1.2 नॉगट पर काम करता है।
टेनॉर ने इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। कंपनी का दावा है कि ये फोन 0.2 सेकंड्स में अनलॉक हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा स्प्रे स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। इस में डूअल सिम सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इकनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी/ एलटीई, एक्सेलेरोमीटर जैसे ऑप्शन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








