Home
News

भारत में एक और चाइनीज़ ब्रांड की एंट्री, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी फोन

डोकलाम विवाद फिलहाल शांत है. भारत और चीन के बीच चल रहा कोल्ड वॉर भी फिलहाल थमा हुआ है. हालांकि आगे क्या होगा यह कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाँ लेकिन इतना कहा जा सकता है कि पिछले दिनों भारत में चाइना और उसके प्रोडक्ट्स के खिलाफ जो भी कुछ गुस्सा था वो थोड़ा ठंडा हो गया है.

भारत में एक और चाइनीज़ ब्रांड की एंट्री, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी फोन

वैसे तो भारत में कई स्मार्टफोन व अन्य ब्रांड्स हैं लेकिन कई नई ब्रांड्स भी इंडियन मार्केट में एंट्री ले रही हैं. हाल ही में एक चाइना ब्रांड 10.or ने भारत में एक नया 10.or E स्मार्टफोन लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन कंपनी ने 7,999 रुपए की शुरूआती कीमत में पेश किया है. यह फोन दो वैरिएंट में आता है और यह अमेज़न एक्सक्लूसिव है. iयह फोन Aim गोल्ड और Beyond ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा.

भारत में एक और चाइनीज़ ब्रांड की एंट्री, लॉन्च किया 4000mAh बैटरी फोन

10.or E स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा स्प्रे स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है. इस में डूअल सिम सपोर्ट दिया गया है. ये दो वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16 GB इंटरनल स्टोरेज और 3जीबी रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। दोनों ही वेरिएंट के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 128GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नया स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.2 नॉगट पर काम करता है, इस फोन में कंपनी रेगुलर अपडेट देगी. कंपनी की मानें तो इस फोन में एंड्रायड 8.0 Oreo अपडेट भी दिया जाएगा. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो कि 0.2 सेकंड्स में अनलॉक कर सकता है.

कैमरा ऑप्टिक्स, इस फोन में 13एमपी CMOS सेंसर दिए है और इसके फ्रंट में 5एमपी सेल्फी कैमरा है. पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इकनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी/ एलटीई, एक्सेलेरोमीटर जैसे ऑप्शन दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
10.or E smartphone launched in India. 10.or is a china brand which has entered the Indian market now. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X