Home
News

वीडियो में देखिए 10 साल के बच्चे ने यूं ब्रेक किया iPhone X का फेस आईडी लॉक

By Neha

अगर ये कहें कि ऐपल के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन के लिए ये साल बहुत अच्छा नहीं रहा, तो ये गलत नहीं होगा। इस साल सितंबर में लॉन्च के साथ ही ऐपल आईफोन X अलग-अलग वजहों से विवादों में है। iPhone X सबसे ज्यादा इस साल खबरों में है अपने खास फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन लॉक की वजह से। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन में फेस आईडी फीचर दिया है, जो इसके लॉन्च के समय से ही विवादों में है। हाल ही में एक मामले में दस साल के बच्चे ने अपनी मां का आईफोन X एक सैकेंड में अनलॉक कर दिया।

वीडियो में देखिए 10 साल के बच्चे ने यूं ब्रेक किया iPhone X का फेस आईडी लॉक

कुछ दिनों पहले Bkav नाम की एक सिक्योरिटी फर्म ने इस टेक्नोलॉजी को फेल कर दिया है। इस फर्म ने एक ऐसा मास्क तैयार किया, जिसमें आईफोन X के फेस आईडी लॉक को आसानी से ब्रेक किया जा सकता है। अब एक 10 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह Face ID फीचर की मदद से अपनी मां के iPhone X को अनलॉक कर रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि पहले महिला ने अपने iPhone X को Face ID फीचर से लॉक किया था। वहीं, महिला के बेटे ने फोन को अपने फेस से अनलॉक कर दिया। ये दोनों ही मामले ऐपल iPhone X की Face ID बॉयोमीट्रिक सिक्योरिटी को सवालों के घेरे ले आए हैं।

याद हो कि लॉन्च के समय भी iPhone X का फेस आईडी फीचर पहली बार में अनलॉक नहीं हुआ था और लोगों ने इसे काफी ट्रोल किया था।

बता दें कि iPhone X ऐपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है, जिसकी इंडिया कीमत 1 लाख से भी ज्यादा है। iPhone X के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपए और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपए है।

यहां देखिए वीडियो...

Best Mobiles in India

English summary
10-Year-Old Unlocks Face ID on His Mother's iPhone X. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X