डूअल रियर कैमरा के साथ 10.or G लॉन्च
चाइना की स्मार्टफोन ब्रांड 10.or जिसे यानी कि टेनोर भी कहते हैं, ने हाल ही में इंडियन मार्केट में प्रवेश किया है. इस महीने की शूरुआत में कंपनी ने 10.or E स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जो कि बजट स्मार्टफोन है, इसकी की भारत में 7,999 रुपए से शुरू है.

कंपनी अब अपना एक और नया स्मार्टफोन 10.or G लॉन्च कर दिया है, जिसके बसे वैरिएंट की कीमत भारत में 10,999 रुपए रखी गई है. इस फोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव है और कंपनी के अनुसार इसकी सेल अगले हफ्ते शुरू होगी. यह स्मार्टफोन भी डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. साथ ही इसमें दो स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध हैं.
10.or G स्पेसिफिकेशन
10.or G स्मार्टफोन में मेटल डिज़ाइन दिया गया है. इस फोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. फोन में 5.5 इंच का फुलएचडी 1080 पी IPS 2.5D पैनल दिया है, इसके साथ फोन में गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है. इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 626 एसओसी प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ है अड्रेनो 506 GPU जो कि बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए काम आता है.
इस फोन के दो इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे जो कि 3जीबी रैम और 4जीबी रैम है, फोन में 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज ऑप्शन हैं. जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाकर 256जीबी तक किया जा सकता है.
फोन की खासियत है 4000mAh बैटरी है, यह फोन एंड्रायड 7.1.2 नॉगट पर काम करता है. इस डिवाइस में कंपनी का कहना है कि एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट भी दिया जा सकता है.


Click it and Unblock the Notifications