Home
News

15 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक! Gmail, Facebook, Instagram और Netflix अकाउंट खतरे में

दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बड़ी साइबर सिक्योरिटी चेतावनी सामने आई है। ExpressVPN की रिपोर्ट और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर Jeremiah Fowler के दावे के अनुसार, 149 मिलियन से ज्यादा यूजर अकाउंट्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

यह डेटा एक ऐसे पब्लिक डेटाबेस में मौजूद था, जो बिना किसी पासवर्ड प्रोटेक्शन और एन्क्रिप्शन के खुला पड़ा था, जिससे कोई भी इसे एक्सेस कर सकता था।

Gmail, Facebook, Instagram और Netflix अकाउंट खतरे में

किन-किन प्लेटफॉर्म्स के अकाउंट हुए प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix, Yahoo और Outlook जैसे बड़े और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स के अकाउंट्स शामिल हैं। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, 48 मिलियन Gmail अकाउंट, 17 मिलियन Facebook अकाउंट, 6.5 मिलियन Instagram अकाउंट, 3.4 मिलियन Netflix अकाउंट, 4 मिलियन Yahoo अकाउंट और 1.5 मिलियन Outlook अकाउंट इस डेटा लीक का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

96GB का डेटाबेस, बिना पासवर्ड और एन्क्रिप्शन

Jeremiah Fowler ने बताया कि जिस डेटाबेस का खुलासा हुआ है, उसमें कुल 149,404,754 यूनिक यूज़रनेम और पासवर्ड मौजूद थे। यह पूरा डेटा करीब 96GB का था और सबसे चिंताजनक बात यह रही कि यह न तो पासवर्ड-प्रोटेक्टेड था और न ही एन्क्रिप्टेड। शुरुआती जांच में ईमेल आईडी, यूज़रनेम, पासवर्ड और डायरेक्ट लॉगिन या ऑथराइजेशन URLs भी पाए गए।

दुनियाभर के यूजर्स की जानकारी शामिल

रिसर्चर के अनुसार, इस डेटाबेस में शामिल लॉगिन डिटेल्स किसी एक देश तक सीमित नहीं थीं। इसमें दुनियाभर के यूज़र्स की जानकारी मौजूद थी और लगभग हर तरह की ऑनलाइन सर्विस से जुड़े अकाउंट्स इसमें पाए गए, जिससे यह डेटा लीक और भी ज्यादा खतरनाक बन जाता है।

बैंकिंग, फाइनेंशियल और क्रिप्टो अकाउंट्स भी मिले

डेटा की सीमित समीक्षा के दौरान Fowler ने यह भी दावा किया कि इस लीक में बैंकिंग सर्विसेज, क्रेडिट कार्ड अकाउंट्स, क्रिप्टो वॉलेट्स और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स से जुड़े लॉगिन क्रेडेंशियल्स भी शामिल थे। इससे ऑनलाइन फ्रॉड, फाइनेंशियल स्कैम और आइडेंटिटी थेफ्ट का खतरा काफी बढ़ सकता है।

यूजर्स को तुरंत क्या करना चाहिए

साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो यूजर्स को तुरंत अपने सभी महत्वपूर्ण अकाउंट्स के पासवर्ड बदलने चाहिए। हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को ऑन करें और किसी भी संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही, अकाउंट लॉगिन एक्टिविटी को नियमित रूप से चेक करना भी जरूरी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X