अपनी खुद की कंपनी बेच 18 साल का लड़का बना करोड़पति
18 साल के बेन टावर्स आज करोड़पति हैं उन्होंने अपनी बनाई मार्केटिंग और डिज़ाइन कंपनी को बेच दिया है। महज 11 साल के थे बेन जब ये कंपनी बनाई थी।
अक्सर कहा जाता है कि 16 से 20 की उम्र बेहद नाजुक होती है। इस उम्र में बच्चे बिगड़ भी जाते हैं, और उन्हें संभालना बेहद मुश्किल हो सकता है। साथ ही यही वो उम्र होती है जब बच्चे खुद को संवार लेते हैं, अपने भविष्य की ओर बढ़ने लगते हैं।
यदि आप से पूछा जाए कि 18 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? जाहिर है आपका जवाब होगा मजे कर रहे थे या पढ़ रहे थे। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि 18 साल की उम्र में एक लड़के ने अपनी कंपनी बानी और उसे बेचकर करोड़पति बन गया है, तो? नहीं हम कोई मजाक नहीं बल्कि सच बता रहे हैं। यकीन नहीं तो खुद ही देख लीजिए।

18 साल के बेन टावर्स
यह बड़ा कारनामा कर दिखाने वाले कोई बहुत उम्र दराज, या अनुभवी नहीं, बाकि 18 साल के बेन टावर्स हैं। बेन गिल्लिंघमके रहने वाले हैं। जो कि आज अपने हुनर के बल पर इतनी कम उम्र में करोड़पति बन गए हैं।
11 साल की उम्र में बनाई कंपनी
जरा रुकिए, कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे हैं कि बेन ने यह कंपनी 18 साल के होने के बाद बनाई है? नहीं जनाब, बेन की यह कंपनी आज की नहीं बल्कि तब की बनाई हुई है जब वो केवल 11 साल के थे।
पॉकेट मनी के लिए बनाई थी कंपनी
11 साल की उस खेलने कूदने की उम्र में बेन टावर्स अपनी पॉकेट मनी के लिए परेशान थे। वो चाहते थे कुछ ऐसा करना जिससे उनके हर दिन का खर्च निकल सके और वो कुछ पॉकेट मनी कम सकें।
मार्केटिंग और डिज़ाइन कंपनी
बेन टावर्स ने यह सब किय अपने टैलेंट के बल पर। बेन ने कम उम्र में ही अपने करीयर को गंभीरता से लिया है। बेन आज करोड़पति हैं अपनी खुद की बनाई मार्केटिंग और डिज़ाइन कंपनी के साथ।
ज़ेस्ट के साथ काम करेंगे बेन
इस मर्जर के बाद अब बेन कैथम बेस्ड कम्युनिकेशन और मार्केटिंग फर्म ज़ेस्ट के साथ काम करेंगे ।


Click it and Unblock the Notifications