Home
News

चीन में अश्लील सामग्री वाली 180000 ऑनलाइन साइटों पर रोक

चीन के ऑनलाइन बाजार में खलबली मची हुई है, चीनी अधिकारियों ने मार्च में इंटरनेट की सफाई के लिए अभियान छेड़ने के बाद से अश्लील सामग्री परोसने के आरोप में 180,000 ऑनलाइन प्रकाशनों पर रोक लगा दी है। ये सभी साइटें इंटरनेट पर पोर्न के अलावा कुछ ऐसी सामग्री परोस रहीं थी जिससे अश्‍लीलता फैला रही थी।

अश्लील साहित्य और अवैध प्रकाशन विरोधी राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, 10,000 वेबसाइटों को नियम और कानूनों के उल्लंघन के आरोप में दंडित किया गया है। अभियान ने 56 लाख अवैध प्रकाशनों को उजागर किया। राष्ट्रीय कार्यालय ने ऑनलाइन अश्लील साहित्य, ऑनलाइन गेम विज्ञापनों, मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइ मीडिया प्लेयर के खिलाफ मार्च में अभियान की शुरुआत की थी।

चीन में अश्लील सामग्री वाली 180000 ऑनलाइन साइटों पर रोक

कार्यालय के अनुसार, यह अभियान मई में समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे जून तक बढ़ा दिया गया है। कार्यालय ने कहा कि उनका अगला कदम उल्लंघन के मामलों पर ध्यान केंद्रित करना और वेबसाइट के प्रबंधन में सुधार करना है।

चीनी अधिकारियों के इस कदम से ऑनलाइन बाजार में तहलका मच गया है, सभी अपनी-अपनी साइटों को रीवेंप करने साथ उनमें पड़ी सभी अशलील सामग्री हटाने में जुट गए है लेकिन ऐसी साइटों की पहचान पहले ही कर ली गई है जिनमें इस तरह की कोई भी सामग्री पड़ी हुई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X