183 मिलियन ईमेल पासवर्ड लीक: खतरे में सिक्योरिटी, जानिए कैसे बचें?
Gmail Password Leak: डेटा ब्रीच की खबरें इंटरनेट यूजर्स को परेशान कर देती हैं। एक झटके में ही निजी जानकारी लीक हो जाती है। कई बार तो ऐसा बड़े लेवल पर होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अरबों लोगों की सिक्योरिटी और प्राइवेसी खतरे में पड़ गई है।
दरअसल, हाल ही में हुए एक बड़े डेटा ब्रीच में करीब 183 मिलियन ईमेल अकाउंट्स और पासवर्ड्स लीक हो गए हैं। इनमें Google के Gmail अकाउंट्स भी शामिल बताए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट, जो Have I Been Pwned वेबसाइट चलाते हैं, ने बताया कि यह लीक डेटा करीब 3.5 टेराबाइट का है। इस डेटा में 16.4 मिलियन ऐसे ईमेल एड्रेस हैं जो पहले कभी किसी ब्रीच में शामिल नहीं हुए थे।

क्या Gmail हैक हुआ है?
Google ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि Gmail के हैक होने की खबरें गलत हैं। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, यह किसी एक प्लेटफॉर्म पर हुआ हमला नहीं है, बल्कि 'infostealer' मालवेयर के जरिए इंटरनेट पर फैले डेटा का हिस्सा है, जो यूजर्स के ईमेल एड्रेस, पासवर्ड और वेबसाइट एड्रेस को चोरी करता है।
अकाउंट लीक हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें
यूजर्स HaveIBeenPwned.com वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं कि उनका ईमेल या पासवर्ड इस डेटा लीक में शामिल है या नहीं। वहां बस अपना ईमेल आईडी डालना होता है, और वेबसाइट आपको बताएगी कि आपका अकाउंट किसी ब्रीच में मिला है या नहीं।
ईमेल लीक हो गया तो क्या करें
- अगर आपका ईमेल "compromised" दिखाता है, तो तुरंत ये कदम उठाएं।
- पासवर्ड बदलें - नया, स्ट्रॉन्ग और यूनिक पासवर्ड सेट करें।
- Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें ताकि कोई भी अनजान लॉगिन ब्लॉक हो जाए।
- किसी भी संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें।
- जहां-जहां एक ही पासवर्ड इस्तेमाल किया है, उन सभी जगहों पर भी उसे अपडेट करें।
ट्रॉय हंट ने लिखा है कि, अगर आप 183 मिलियन प्रभावित लोगों में से एक हैं, तो तुरंत पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें।
कैसे चोरी हुए ये पासवर्ड?
यह डेटा Stealer Logs से निकला है यानी ऐसा मालवेयर जो आपके कंप्यूटर या फोन में घुसकर लॉगिन डिटेल्स चुरा लेता है। जब कोई यूजर Gmail जैसी वेबसाइट पर लॉगिन करता है, तो यह सॉफ्टवेयर उसकी जानकारी चोरी करके हैकर्स के सर्वर पर भेज देता है।
Google की सलाह
Google ने यूजर्स से अपील की है कि वे 2-Step Verification चालू करें। साथ ही Passkeys का इस्तेमाल करें, जो पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित हैं। किसी भी संदिग्ध ईमेल या वेबसाइट से सावधान रहें।


Click it and Unblock the Notifications








