क्या आपने देखा स्टीव जॉब्स का पहला Resume ?
क्या आपने ऐपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे। क्या आपने स्टीव जॉब्स का रिज्यूमे देखा है ? आपको बता दें कि स्टीव जॉब्स का रिज्यूमे नीलाम होने जा रहा है। स्टीव जॉब्स ने इस 'जॉब एप्लीकेशन' (रिज्यूमे) को करीब 40 साल लिखा था, जब वो अपनी पहली नौकरी सर्च कर रहे थे।
जॉब्स का ये रिज्यूमे उनकी हैंड राइटिंग में लिखा हुआ है। बता दें कि इस जॉब एप्लीकेशन की नीलामी अगले महीने की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस रिज्यूमे की नीलामी लाखों रुपए में होगी।

स्टीव ने ये रिज्यूमे 1973 में लिखा था। रिज्यूमे में स्टीव जॉब्स का पूरा नाम स्टीवन जॉब्स लिखा है। बता दें कि स्टीव जॉब्स ऐपल के संस्थापक हैं और पूरी दुनिया में दिग्गज कंपनी ऐपल की सफलता के पीछे हाथ स्टीव का ही माना जाता है। अपने रिज्यूमे में स्पेशल एबिलिटीज़ सेक्शन में उन्होंने खुद को टेक व डिजाइन इंजीनियर लिखा है। कहा जाता है कि स्टीव ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 1972 में स्टीव जॉब्स ने अटारी नाम के वीडियो गेम कंपनी में काम करना शुरू किया।

उनका रिज्यूमे बोस्टन ऑक्शन हाउस आरआर ऑक्शन नीलाम कर रहा है। कहा जा रहा है कि ये रिज्यूमे 23 लाख रुपए में नीलाम होगा। ये नीलामी 8 से 15 मार्च के बीच होगी। बता दें कि इस ऑक्शन में जॉब्स के रिज्यूमे के अलावा उनके हस्ताक्षर वाली एक न्यूजपेपर कटिंग और एक मैक OS X है।

स्टीव जॉब्स का जन्म 24 फरवरी 1955 में कैलिफॉर्निया में हुआ था। स्टीव जॉब्स के असली पिता सीरियाई मुस्लिम थे जिनका नाम अब्दुलफ़तह जंडली था। जॉब्स को क्लारा और पॉल जॉब्स ने गोद लिया था और उन्हें स्टीव जॉब्स के नाम से जाना गया। 2003 में उन्हें पहली बात पता चला था कि उन्हें कैंसर है। 2004 में उनकी पहली सर्जरी औऱ 2009 में उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ। 5 अक्टूबर 2011 को स्टीव जॉब्स की मौत हो गई। कहा जाता है कि उनके आखिरी शब्द "Oh wow. Oh wow. Oh wow थे।


Click it and Unblock the Notifications