Home
News

2 या तीन... कितने कैमरे वाला iPhone होता है बेस्ट? ज्यादातर लोग करते हैं बड़ी गलती!

स्मार्टफोन खरीदते वक्त ज्यादातर लोगों का फोकस प्वाइंट कैमरा होता है। खासकर जब बात iPhone लेने की आती है, तो कन्फ्यूजन और भी बढ़ जाता है। बहुत लोगों को लगता है कि उनके आईफोन में जितने ज्यादा कैमरा होंगे, फोटो उतनी ही बेहतर आएगी।

लेकिन क्या असल में ऐसा होता है? या फिर लोग ऐसे ही कन्फ्यूज रहते हैं। हम यहां आपके इसी कन्फ्यूजन को दूर करने वाले हैं।

2 या तीन... कितने कैमरे वाला iPhone होता है बेस्ट?

दो कैमरे वाला iPhone

एपल के बेस मॉडल्स में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाता है।iPhone 13, iPhone 14 और iPhone 15 में दो कैमरे मिलते हैं। इनमें दिए गए वाइड और अल्ट्रा-वाइड लेंस नॉर्मल यूजर के लिए पर्याप्त होते हैं।

ये कैमरे डे-टू-डे फोटोग्राफी, रील्स बनाने, सोशल मीडिया कंटेंट और वीडियो कॉलिंग जैसे कामों के लिए सही होते हैं। आम यूजर जिसे नॉर्मल फोटो-वीडियो के लिए आईफोन चाहिए, उसके लिए दो कैमरे वाला ही आईफोन बेहतर है।

तीन कैमरे वाला iPhone

दूसरी ओर, Pro मॉडल्स यानी iPhone 13 Pro, 14 Pro, 15 Pro या 16 प्रो में तीसरा कैमरा टेलीफोटो लेंस होता है, जिससे जूम शॉट्स, प्रो-लेवल फोटोग्राफी और सिनेमैटिक वीडियोग्राफी की जा सकती है।

यह उनके लिए फायदेमंद होता है जो यूट्यूब, इंस्टाग्राम, डॉक्यूमेंट्री या प्रोफेशनल लेवल का कंटेंट बनाते हैं। साथ ही इन फोन्स में प्रोRAW, प्रोरेज वीडियो, LiDAR स्कैनर और बेहतरीन नाइट मोड जैसे एडवांस फीचर्स भी होते हैं।

अगर आप सिर्फ सामान्य यूज के लिए फोन ले रहे हैं, तो बिना वजह Pro मॉडल पर ज्यादा पैसा खर्च करना समझदारी नहीं होगी। ऐसा करने से न सिर्फ बजट बिगड़ता है, बल्कि कई बार लोग उन फीचर्स का उपयोग भी नहीं करते जिनके लिए उन्होंने महंगा फोन लिया होता है।

iPhone खरीदने से पहले समझें जरूरत

अगर आप बेसिक फोटोग्राफी और सोशल मीडिया यूज करते हैं तो दो कैमरे वाला iPhone ही आपके लिए बेस्ट है। लेकिन अगर आप एक क्रिएटर या प्रोफेशनल हैं, तो Pro मॉडल आपकी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X