जानिए कैसे इन 200 लकी विनर्स को मिला सैमसंग गैलेक्सी नोट 8
फ्री तोहफे किसे नहीं पसंद, खासकर जब तोहफा कुछ महंगा, नया और शानदार हो। स्पेन में करीब 200 पैसेंजर्स को भी कुछ ऐसा ही शानदार गिफ्ट मिला है। यह गिफ्ट है लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8। जी हां! शायद आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह सच है।

स्पेन में प्लेन में करीब 200 व्यक्तियों को सफर करने के लिए शानदार तोहफा मिला है। यह सैमसंग गैलेक्सी का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 है। यह यात्रा इन 200 यात्रियों के लिए वाकई बेहद यादगार और मजेदार बन गई है।
स्पेन में कर रहे थे यात्रा
इन 200 लकी पैसेंजर्स ने Iberia Airlines की फ्लाइट नंबर IB 0513 में La Coruña से मेड्रिड बाराजास तक की उड़ान ली। इन यात्रियों की यात्रा बेहद शानदार रही और यह और भी शानदार हो गई जब इन्हें मुफ्त में गैलेक्सी नोट 8 मिला।
सैमसंग स्पेन ने दिया गिवअवे
यह सैमसंग स्पेन की ओर से आयोजित Giveaway प्रोग्राम के चलते किया गया है। यह एक डोमेस्टिक फ्लाइट थी। फ्लाइट अटेंडेंट ने इन स्मार्टफोन को एक ट्रे में लेकर सर्व किया। इमेज में देखा जा सकता है की यात्री कितने खुश हैं।
ये है कारण
कहा जा रहा है की इस बिग गिवअवे के पीछे कंपनी का कारण अपनी छवि सुधारना है। जो की पिछले साल गैलेक्सी नोट 7 के कई तरह के एक्स्प्लोजन केस की बदौलत ख़राब हुई थी।
स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में बेज़ल लेस डिस्प्ले दी गई है, यह 6.3 इंच की QHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोन एक S-Pen के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में ऑक्टा कोर 2.3GHz क्वाड + 1.7GHz क्वाड, 64 बिट 10nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन का चिपसेट क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 एसओसी या एक्सीनॉस 8895 एसओसी होगा।
इस डिवाइस में 6जीबी रैम और 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
स्मार्टफोन डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 12एमपी के दो सेंसर बैक में दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जो डूअल फोटोडायोड सपोर्ट करता है। जबकि सेकेंडरी कैमरा टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आता है। इसके फ्रंट में 8एमपी एएफ कैमरा है, यह F1.7 अपर्चर और वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








