Home
News

Google ने प्ले स्टोर से हटाए 22 खतरनाक ऐप्स

गूगल को किसी भी तरह की व्याख्या की जरुरत नहीं है। गूगल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। गूगल आए दिन अपने सिस्टम में तरह तरह के बदलाव करता रहता है। जिससे लोगों को बेहतर सर्विस मिल सकें। गूगल के अंदर काफी सारे ऐप्स हैं जो हमारे लिए काफी उपयोगी हैं।

Google ने प्ले स्टोर से हटाए 22 खतरनाक ऐप्स

हालांकि खबर आ रही है कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर से कई एप्स को हटा दिया है। गूगल ने अपने प्ले स्टोर से उन 22 खतरनाक ऐप्स को हटाया है जिनमें वायसर पाया गया है। बता दें, ये ऐप्स 20 लाख से ज्यादा बार इंस्टॉल हो चुके थे। इन ऐप्स के जरिए यूजर्स का स्मार्टफोन वायरस की चपेट में आ रहा था। ArsTechnica ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि प्ले स्टोर से हटाए गए इन ऐप्स को 20 लाख से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इन ऐप्स का इस्तेमाल धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों पर यूजर्स के क्लिक करवाने के लिए किया जा रहा था।

गूगल ने किन ऐप्स को हटाया

गूगल ने जिन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया वह यूजर्स की डिवाइस की बैटरी को काफी ज्यादा कंज्यूम कर रहे थे। अगर हटाए गए ऐप्स की बात की जाए तो इनमें Sparkle FlashLight, Snake Attack, Math Solver, shape sorter, Tak A Trip, Magnifeye, Join Up, Zombie Killer, Space Rocket, Neon Pong, Just Flashlight, Table Soccer, Cliff Diver, Box Stack, Jelly Slice, AK Blackjack, Color Tiles, Animal Match, Roulette Mania, HexaFall, HexaBlocks और PairZap जैसे ऐप्स शामिल थे।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर से वायरस वाले एप्स को हटाया है। इससे पहले भी गूगल ने प्ले स्टोर्स पर मौजूद कई खतरनाक एप्स को हटाया है। जो यूजर्स के डिवाइस के लिए काफी हानिकारक थे या उनमें वायरस था। इससे पहले भी गूगल ने प्ले स्टोर से 13 वायरस वाले एप्स को हटाया था। इन ऐप्स को पहले ही 5,600,000 यूजर्स डाउनलोड कर चुके थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has removed 22 dangerous apps from its Play Store, which has been found to be a viceroy. Let's say these apps were installed more than 20 million times. Users of these apps were coming into the grip of the virus. ArsTechnica reported in a report that more than 20 million users downloaded these apps were deleted.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X