इस फोन के लिए 5 दिन में 3 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण..!
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने मंगलवार को कहा कि फ्लिपकार्ट पर उसके ले1एस फोन के लिए तीन लाख लोगों ने प्री-सेल पंजीकरण किया है। कंपनी ने पांच दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपने दो सुपरफोन उतारे हैं। लेइको को पहले लेटीवी के नाम से जाना जाता था।
कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी अतुल जैन ने एक बयान में कहा, "वर्तमान प्री-सेल पंजीकरण संख्या के आधार पर हम भारत में सुपरफोन की बिक्री का रिकार्ड बना सकते हैं।"
फ्लिपकार्ट पर ये फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10 फीसदी कैश बैक भी दे रहा है।
ले1एस के फ्लैश सेल के लिए पंजीकरण दो फरवरी को 11 बजे सुबह तक चलेगा। लेईको ने 20 जनवरी को देश में लेमैक्स और ले1एस स्मार्टफोन लांच किए थे।
ले1एस फोन को राउंड बॉडी दी गयी है। इसकी मेटल डिजाईन इसे प्रीमियम लुक देती है। इस हैंडसेट में 64बिट 2.2 GHz ओक्टा कोर हेलिओ चिपसेट दी गयी है। फोन एंड्रायड लॉलीपॉप बेस ईयूआई 5.5 ओएस पर काम करता है। ले1एस फोन में 3जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000mAh बैटरी है। साथ ही यह फोन क्विक चार्जिंग भी देता है! ऐसे ही अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट या लाइक करें हमारा फेसबुक पेज
बेज़ेल लेस यूनिबॉडी डिजाईन
पॉवर
एंड्रायड लॉलीपॉप
3जीबी रैम
रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा
क्विक चार्जिंग
अन्य टेक न्यूज़
हिंदी गिज़बॉट


Click it and Unblock the Notifications







