हजारों नहीं लाखों का है ये आईफोन 5
अगर आपको आईफोन 5 स्मार्टफोन खरीदना हो तो इसके लिए आप कितने पैसे चुका सकते हैं हद से हद तक 45,000 रुपए अगर उसमें कुछ एक्ट्रा एसेसरीज जैसे स्पेशल कवर या फिर महंगा से मंहगा स्क्रीन गार्ड भी लगा दिया जाए तो 47,000 हजार से ज्यादा कोई भी आईफोन 5 के लिए नहीं देगा। लेकिन महंगे फोन डिजाइन करने वाली कंपनी गोल्डजिनी ने 37,45787 रुपए का आईफोन 5 डिजाइन किया है जिसे केवल कुछ रईस लोग ही खरीद सकते हैं।
गोल्डजिनी ने दो आईफोन 5 डिजाइन किए है जिनमें 200 ग्राम 18 केरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। डिजाइन किए गए नए आईफोन 5 में कुछ नए फीचर भी दिए गए हैं जैसे ये फैक्ट्री फिटेड अनलॉक है इसमें आपको सिम डालने की कोई जरूरत नहीं साथ ही दुनियां का कोई भी नेटर्वक इन आईफोन 5 में प्रयोग किया जा सकता है।
गोल्ड आईफोन 5 खरीदने पर आपको इसके साथ एप्पल के इयरपॉड, एक यूएसबी केबल, चार्जर और एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसमें प्योर गोल्ड प्लेटिंग की गारंटी होगी। ये सभ चीजें आपको एक लग्ज़री बॉक्स में दी जाएंगी। आईफोन 5 के दूसरे मॉडल में गोल्ड के साथ हीरों का प्रयोग किया गया है। गोल्डजिनी ने आईफोन के अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस4 और ब्लैकबेरी क्यू 10 को भी डिजाइन किया है।
गोल्डजिनी द्वारा डिजाइन किया गया आईफोन 5
Gold iPhone 5
Gold iPhone 5
Gold iPhone 5
Gold iPhone 5
Gold iPhone 5


Click it and Unblock the Notifications







