Home
News

4 स्‍मार्ट घडि़यां जो फोन की तरह काम करती हैं

स्‍मार्टफोन की तरह अब स्‍मार्टवॉच भी मार्केट में आ चुकी है। इन स्‍मार्टवॉच की मदद से आप अपनी घड़ी में ही ईमेल, मैसेज, फोन कॉल, इनकमिंग मैसेज और कई दूसरे एलर्ट कभी भी पा सकते हैं।

मार्केट में इस समय सोनी के अलावा मार्टिन और आईएम स्‍मार्टवॉच उपलब्‍ध है। सोनी की स्‍मार्टवॉच आप फ्लिप कार्ट से 7874 रुपए में खरीद सकते हैं लेकिन मार्टिन और आईएम स्‍मार्टवॉच थोड़ी महंगी है। आईए नजर डालते है 4 बेहतरीन स्‍मार्टवॉच में दिए गए फीचरों पर,

मार्टिन स्‍मार्टवॉच

मार्टिन स्‍मार्टवॉच

2007 में स्‍थापित हुई मार्टिंन में आप न सिर्फ मैसेज और मेल चेक कर सकते हैं बल्‍कि इसमें वॉयस कालिंग का फीचर भी दिया गया है। गूगल और सीरी वॉयस फीचर की मदद से यूजर फोन कॉल मिला भी सकता है। आईफोन और एंड्रायड फोन से वॉच को ब्‍लूटूथ की मदद से कनेक्‍ट कर सकते हैं। इस बार के सीईएस कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक शो में मार्टिन वॉच को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसकी कीमत भी कम नही है मार्टिंन की स्‍मार्टफोन 13,254 रुपए से लेकर 15,915 रुपए है।

कुकू स्‍मार्टवॉच

कुकू स्‍मार्टवॉच

कुकू वॉच आप अपने आईफोन के अलावा एंड्रायड डिवाइस से कनेक्‍ट कर सकतें, वॉच की मदद से आप इनकमिंग कॉल, आउटगाइंग कॉल, मेसैज, कैलेंडर रिमाइंडर के अलावा और कई चीजों के एलर्ट पा सकते हैं। कुकू वॉच पूरी तरह से वॉटप्रूफ है यानी इसे आप रोजमर्रा के घरेलू काम करते समय भी पहन सकते हैं।

सोनी स्‍मार्टवॉच

सोनी स्‍मार्टवॉच

सोनी स्‍मार्टवॉच में ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी के साथ एंड्रायड प्‍लेटफार्म दिया गया है जिसकी मदद से आप कॉल, मैसेज, ईमेल और सोशल नेटवर्किंग साइट एक्‍सेस कर सकते है। सोनी स्‍मार्टवॉच में 1.3 इंच की ओलिड टच स्‍क्रीन दी गई है। साथ ही आप वॉच में अपनी पंसद के कई कलर ऑप्‍शन चूज कर सकते हैं।

आईएम वॉच

आईएम वॉच

आईएम वॉच में भी सोनी वॉच की तरह आप मेल, फोन कॉल, फोन मैसेज सेंड कर सकते हैं। आईएम वॉच में एंड्रायड प्‍लेटफार्म के साथ 4 जीबी रोम और 600 एमएएच बैटरी दी गई है जो 2 घंटे का बैटरी बैकप देती है। जबके स्‍टैंड बॉय मोड में रखने पर 48 घंटे का बैटरी बैकप देती है। हालाकि भारत में इसकी कीमत 21490 रुपए है जो भले ही थोड़ी ज्‍यादा हो लेकिन ये दुनिया की पहली ऐसी स्‍मार्टवॉच है जिसमें एक साथ इतनी सारी खूबियां दी गईं हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X