स्मार्टवॉच की जगह इन्हें खरीदिए ज्यादा फायदे में रहेंगे
स्मार्टवॉच एक उभरते हुए गैजेट के रूप में सामने आ रहीं हैं मगर अभी इनकी कीमत उस तबके तक नहीं पहुचं पाई है जो इन्हें स्मार्टफोन की तरह पॉपुलर बना दे। इसकी सबसे बड़ी वजह है इनकी कीमत जो दूसरी फिटनेस डिवाइस के मुकाबले काफी ज्यादा है।
लेकिन अगर बात ज्वैलरी की करें तो स्मार्टवॉच की कीमत भी फीकी पड़ जाए जी हां आप सहीं सोंच रहे हैं। वियरेबल और ज्वैलरी दोनों एक दूसरी से भले ही अगल हों लेकिन अगर इन्हें एक साथ मिला दें तो ये स्मार्ट ज्वैलरी बन जाएंगी। भले ही आप स्मार्टवॉच में 20 हजार रुपए खर्च करने से पहले सोंचे लेकिन अगर आपको अपनी मेमसाहब के लिए ज्वैलरी खरीदनी है तो आंख बंद करके खरीदनी ही पड़ेगी।
हम आपको आज कुछ ऐसे वियरेबल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप स्मार्ट ज्वैलरी भी कह सकते हैं साथ ही स्मार्टवॉच की जगह इन्हें खरीद सकते हैं।
Misfit Swarovski Shine
मिस फिट स्वारोस्की शाइन एक फिटनेस ब्रेसलेट है जिसे एयरक्रॉफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम से बनाया गया है। इसमें सोलर चार्जिग तकनीक दी गई है जिसकी मदद से इसमें कभी कभी पॉवर खत्म नहीं होता ये आपके फोन में सोने से लेकर सुबह तक की सारी एक्टिविटी की जानकारी भेजता रहता है। 10 से 15 मिनट की चार्जिंग में ये कई दिनों का बैटरी बैकप देता है।
Miragii smart-pendant
ये कोई आम पेडेंट नहीं है इसके अंदर एक छोटा सा प्रोजेक्टर लगा हुआ है साथ ही ये जिरकोनिया सेरेमिक से बना हुआ है जो पूरी तरह से स्किन फ्रेंडली भी है। इसे आप आईफोन और एंड्रायड स्मार्टफोन दोनों से अटैच कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर पेडेंट के सामने हाथ के ईशारों से फोन कॉल रिसीव और कट कर सकते हैं। कीमत- 24,700 रुपए
Mota smart ring
ये स्मार्टरिंग आपके फोन कॉल, टेक्ट मैसेज, सोशल नेटर्वक से लेकर फोन के कई एलर्ट देती है। इसकी डिज़ाइन डेली पहनने वाली रिंग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है। ये रिंग शॉकप्रूफ और वॉटरप्रूफ है। इसके अलावा बाहर की तेज रोशनी में इसके एलर्ट को साफ-साफ देखा भी जा सकता है। आईओएस और एंड्रायड से इसे ब्लूटूथ की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे चार्ज करने के लिए आपको बस चार्जिंग डॉक में रिंग को रखना होगा।
कीमत- 4,700 रुपए
June by Netatmo
गर्मियों का मौसम आ चुका है यानी आपके हाथों की स्किन के बुरे दिन आ चुके हैं। नीटेटमों का जून वियरेबल गैजेट आपके ऊपर पड़ने वाले धूप की तेजी का नाप कर इसकी जानकारी फोन पर भेजता है। अगर आप अपने ऊपर पड़ने वाली धूप का एक्सपोजर पता करना चाहते हैं तो जून सबसे हॉट वियरेबल है। इसमें डायमंड कट फिनिश दिया गया है।
कीमत- 6,500 रुपए


Click it and Unblock the Notifications