Home
News

OMG: 49,990 का ब्लैकबेरी पासपोर्ट अब 15,490 रुपए में!

By Agrahi

किसी नए स्मार्टफोन के मार्केट में आने और पुराने होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल लगभग हर दिन कोई न कोई नया फोन मार्केट में लॉन्च होता है। जिसे देख कई बड़ी कंपनियां भी अपने फोन की कीमतों में कटौती करती हैं।

ब्लैकबेरी ने भी अपने स्मार्टफोन ब्लैकबेरी पासपोर्ट की कीमत भारी कटौती की है। यह फोन फ्लिप्कार्ट पर 29,990 रुपए में उपलब्ध है। फ्लिप्कार्ट पर इस पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि यह फोन साल 2014 में 49,990 रुपए में भारत में पेश किया गया था। आइए आपको बताते हैं फोन के कुछ खास फीचर्स और ऑफर्स।

स्‍क्रीन

स्‍क्रीन

ब्‍लैकबेरी पासपोर्ट में 4.5 इंच की आईपीएस एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 453 पिक्‍सल पर इंच सपोर्ट करती है। स्‍क्रीन 1440x1440 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है। इसकी 3 लाइन कीबोर्ड की मदद से आप न सिर्फ फास्‍ट टाइपिंग कर सकते हैं बल्‍कि ये स्‍क्रीन में कीबोर्ड का काफी स्‍पेस भी बचाता है।

ओएस

ओएस

ब्‍लैकबेरी पासपोर्ट में 10.3 ओएस दिया गया है जो अभी तक किसी भी दूसरे ब्‍लैकबेरी फोन में उपलब्‍ध नहीं है यानी ये पहला बीबी 10.3 ओएस वाला स्‍मार्टफोन है। 2.2 गीगाहर्ट क्‍वॉडकोर स्‍नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर वाले पासपोर्ट में एड्रिनो 330 जीपीयू और 3 जीबी रैम दी गई है।

कैमरा

कैमरा

पासपोर्ट में 13 मेगापिक्‍सल का ओआईएस मेन कैमरा लगा हुआ है जबकि वीडियो कॉल और सेल्‍फी के लिए 2 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है।

मैमोरी

मैमोरी

फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 128 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं।

फ्लिप्कार्ट पर है एक्सचेंज ऑफर

फ्लिप्कार्ट पर है एक्सचेंज ऑफर

फ्लिप्कार्ट पर यह फोन कीमत कम होने के बाद अब 29,990 रुपए में उपलब्ध है, हालाँकि एक्सचेंज ऑफर के साथ इस पर 14,500 रुपए तक की छूट मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now you can get 50,000 rs blackberry passport at rs 15,490 only. On Flipkart it is available at rs 29,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X