iOS 26 के 5 शानदार फीचर्स, जो पुराने iPhone को बनाएंगे बिल्कुल नया!
Apple ने हाल ही में iOS 26 का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च किया है, जो सिर्फ मामूली बदलाव नहीं बल्कि iPhone के लुक और इस्तेमाल को पूरी तरह नया रूप देता है। इस अपडेट में शानदार इंटरफेस, बेहतर कस्टमाइजेशन, और स्मूद परफॉर्मेंस शामिल हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
अच्छी बात यह है कि यह बीटा वर्जन काफी स्टेबल है और पुराने iPhones पर भी ऐसा लगता है जैसे फोन नया हो गया हो। आइए, iOS 26 के 5 बड़े फीचर्स पर नजर डालते हैं, जो हर iPhone यूजर को पसंद आएंगे।

1. लिक्विड ग्लास डिजाइन
iOS 26 में नया लिक्विड ग्लास इंटरफेस आया है, जो iPhone की खूबसूरती को नया लुक देता है। नोटिफिकेशंस, ऐप्स और मेन्यू सब ट्रांसपेरेंट और लेयर्ड नजर आते हैं। स्क्रीन को हल्का टिल्ट करने पर आइकॉन शिफ्ट होते हैं और बैकग्राउंड के हिसाब से चमक या ब्लर बदलता है। इससे फोन का लुक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक होता है।
2. नया मैसेजेस ऐप
मैसेजेस ऐप को iOS 26 में पूरी तरह तरोताजा किया गया है। अब आप चैट का बैकग्राउंड अपनी फोटो गैलरी से चुन सकते हैं या रेडीमेड डिजाइन्स यूज कर सकते हैं। मेन्यू बार को ड्रैग-ड्रॉप से अपनी पसंद से सेट किया जा सकता है। नए फीचर्स में पोल्स (ग्रुप में वोटिंग), टाइपिंग इंडिकेटर (दिखाएगा कौन टाइप कर रहा है, भले ही वह iPhone यूजर न हो) शामिल हैं। इससे चैटिंग अब और मजेदार हो गई है।
3. कैमरा में शानदार बदलाव
कैमरा ऐप को यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब जरूरी कंट्रोल्स जैसे फ्लैश और नाइट मोड अंगूठे के पास मिलते हैं, जिससे एक हाथ से काम करना आसान हो गया है। फोटो लेने से पहले एक्सपोजर सेट करने का ऑप्शन भी है। नए AI टूल्स कम रोशनी में फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं, जो हर फोटो लवर के लिए खुशखबरी है।
4. नया फोटोज ऐप लेआउट
फोटोज ऐप का नया डिजाइन सिर्फ दो टैब्स पर आधारित है। पूरा फोटो लाइब्रेरी और अलग-अलग मीडियाज कैटेगरी (जैसे एल्बम, स्क्रीनशॉट, वीडियो)। आप फोल्डर्स को ड्रैग-ड्रॉप से अपनी पसंद से सजाएंगे। नया सर्च और ऑटो-कैटेगराइजेशन फीचर तस्वीरें ढूंढना आसान बनाता है।
5. डायनामिक लॉक स्क्रीन
लॉक स्क्रीन को और पर्सनल बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े गए हैं। फोटो शफल ऑन करने पर वॉलपेपर अपने आप बदलते हैं, और क्लॉक का स्टाइल भी इसके साथ बदलता है। स्क्रीन को टिल्ट करने पर 3D इफेक्ट दिखता है। विजेट्स अब डेप्थ-इफेक्ट वॉलपेपर पर भी काम करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








