2025 के टॉप 5 Android स्मार्टफोन, जो iPhone 17 Pro को भी पीछे छोड़ देंगे!
अगर आप iPhone 17 Pro लिए बिना ही फ्लैगशिप-लेवल कैमरा क्वालिटी चाहते हैं, तो 2025 में कई ऐसे Android स्मार्टफोन्स हैं जो कैमरे के मामले में Apple को भी पीछे छोड़ सकते हैं। Google, Samsung, Oppo और Vivo जैसी कंपनियों ने इस साल ऐसे कैमरा फोन लॉन्च किए हैं जो iPhone 17 Pro को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं टॉप 5 Android कैमरा फोन जो 2025 में iPhone को मात दे सकते हैं।

Google Pixel 10 Pro (कीमत ₹1,09,999)
Google का नया Pixel 10 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है - 50MP मेन सेंसर, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ज़ूम) और 48MP अल्ट्रावाइड लेंस। फ्रंट में 42MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा 4K वीडियो सपोर्ट करता है। इसकी एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी iPhone 17 Pro को आसानी से टक्कर देती है।
Oppo Find X8 Ultra (कीमत ₹76,000)
Oppo Find X8 Ultra में चार 50MP लेंस दिए गए हैं, जिनमें दो पेरिस्कोप लेंस (3x और 6x ज़ूम) शामिल हैं। इसका 1-इंच बड़ा सेंसर और Hasselblad कलर ट्यूनिंग इसे प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी के लिए बेस्ट बनाते हैं। यह फोन Dolby Vision 10-bit वीडियो भी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra (कीमत ₹98,999)
Samsung का Galaxy S25 Ultra 200MP प्राइमरी सेंसर और 50MP पेरिस्कोप लेंस के साथ आता है। इसमें 10MP 3x टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट करता है - जो इसे एक "कैमरा बीस्ट" बनाता है।
Oppo Find X8 Pro (कीमत ₹99,999)
Oppo का यह फोन चार 50MP लेंस के साथ आता है, जिनमें डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हैं जो 6x ऑप्टिकल ज़ूम तक सपोर्ट करते हैं। Hasselblad की ट्यूनिंग और AI-बेस्ड फोटोग्राफी के चलते यह प्रोफेशनल कैमरा जैसी क्वालिटी देता है।
Vivo X200 Pro (कीमत ₹94,999)
Vivo X200 Pro में 50MP प्राइमरी लेंस, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। Zeiss Optics और 8K वीडियो सपोर्ट इसे 2025 का सबसे दमदार कैमरा फोन बनाते हैं। इसकी कलर एक्यूरेसी और क्लैरिटी iPhone 17 Pro को सीधे टक्कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications








