Home
News

Jio Phone 2 के 5 बेस्ट ऐप्स जो स्मार्टफोन को भी देंगे कड़ी चुनौती

जियोफोन के सेकेंड जेनरेशन फीचर फोन जियोफोन 2 को जैसे ही मार्केट में उतारा गया था, फोन ने फीचर फोन के जगत में खलबली मचा दी थी। जियोफोन 2 को पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया था। जियोफोन 2 की फ्लैश सेल आयोजन पर कुछ ही मिनटों में ही फोन का सारा स्टॉक बिक गया था। जियोफोन 2 ने फीचर फोन खरीदने वाले यूजर्स का दिल जीत लिया था।

Jio Phone 2 के 5 बेस्ट ऐप्स जो स्मार्टफोन को भी देंगे कड़ी चुनौती

जियो फोन के ऐप्स

इस फीचर फोन की खासियत थी कि यह व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करता है। हालांकि जब जियो फोन को लॉन्च किया था तो ऐसा लग रहा था कि टेलिकॉम जगत की तरह जियो फोन स्मार्टफोन दुनिया में भी जोरदार चुनौती देगा, मगर जियो की स्ट्रैटेजी कुछ अलग थी और कंपनी ने एक फीचर फोन के ज़रिए ऐसे यूजर्स को साधने की कोशिश की जो स्मार्टफोन को अफॉर्ड नही कर सकते या फिर अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का मकसद था कि एक फीचर फोन के ज़रिए स्मार्ट फोन को मुकाबला दिया जाए क्योंकि एक फीचर फोन के अंदर जियो ने ऐसे फीचर्स को सपोर्ट किया जिसका लुत्फ सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स ही उठा सकते थे।

अगर जियोफोन 2 की लुक की बात करें तो यह फीचर फोन ब्लैकबेरी फोन से प्रेरित है क्योंकि इस फोन मेें भी ब्लैकबेरी की तरह क्वर्टी कीपैड है जिससे काफी आरामदायक टाइपिंग का मज़ा लिया जा सकता है। नीचे हमने रिलायंस जियोफोन 2 की नई लॉन्च हुई ऐप्लिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताया है जिससे यह फीचर फोन, स्मार्ट फोन को कड़ा मुकाबला दे रहा है।

जियोफोन 2 में उपलब्ध ऐप्स

हालांकि जियोफोन 2 में सारी ऐप्स उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ ऐसी ज़रुरी ऐप्स हैं जो फोन में प्री-इंस्टॉल है। इन ऐप्स में फेसबुक, मैप्स, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूज़िक ऐप्स शामिल हैं। बता दें कि वो ऐप्स जो जियो फोन में उपलब्ध नहीं है अब उन्हें आप जियो स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप

पॉपुलर ऐप व्हाट्सऐप, जियोफोन 2 की मोस्ट अवेटिड ऐप्स में से एक है और अब आखिरकार व्हाट्सऐप को जियोफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम KaiOS सपोर्ट करने के लिए तैयार है। आप जियो स्टोर पर जाकर अपनी फेवरिट ऐप व्हाट्सऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए जियोफोन 2 का क्वर्टी कीपैड काफी मददगार साबित होगा।

फेसबुक और गूगल मैप

जियोफोन 2 की दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ऐप है फेसबुक। फेसबुक, फीचर फोन की एक बेयरबोन के रुप में साबित हुई है। फेसबुक के फीचर फोन में मौजूद होने से काफी यूजर्स जियोफोन के ज़रिए सोशल मीडिया की दुनिया में लॉग-इन करेंगे। इसके अलावा जियोफोन 2 ने गूगल मैप को सपोर्ट करने का भी वादा किया था ताकि जियोफोन 2 यूजर्स नेविगेट कर सकें, ट्रैफिक की अपडेट जान सकें।

इंटरटेनमेंट

इंटरटेनमेंट के लिए जियोफोन 2 में काफी सारी ऐप्स है जैसे जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा और जियो टीवी ऐप्स। इसके अलावा जियो फोन 2 यूट्यूब ऐप को भी सपोर्ट करने में कामयाब हो गया है जिसमें ऑनलाइन वीडियो को देखा जा सकता है।

BookMyShow और hotstar

इतना ही नहीं फोन BookMyShow ऐप को भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स घर बैठे अपने डिवाइस से ही किसी मूवी या इवेंट की टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही हॉटस्टार ऐप से फीचर फोन के उपभोक्ता फिल्में, स्पोर्ट्स और लेटेस्ट शो देख सकते हैं।

जियोफोन 2 की यूजफुल ऐप्स

जियोफोन 2 हर उस ज़रुरी ऐप को ऑफर कर रहा है, जिसकी एक यूजर को जरुरत होती है। इस लिस्ट में ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए जीमेल, जियोफोन 2 पर ट्रांजैक्शन को आसान करने के लिए पेटीएम, कैब बुकिंग सर्विस के लिए ओला और ऊबर ऐप, खाना ऑर्डर करने के लिए स्वीगी और ज़ोमेटो ऐप और हमारी राय है कि शॉपिंग ऐप्स जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट आदि को जियोफोन 2 के लिए उपलब्ध कराने से ये ज्यादा से ज्यादा लोगों का आकर्षण केंद्र बनेगा।

जियोफोन 2 की कीमत और अगली सेल

कुल 2,999 रुपए की कीमत के साथ जियोफोन 2 की अगली फ्लैश सेल 4 अक्टूबर के लिए शेड्यूल की गई है। इसीलिए जल्द से जल्द कम कीमत के साथ स्मार्ट फोन को टक्कर देने वाले फीचर फोन को खरीदने में देरी में न करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Not all apps are available in Geophone 2, but there are some essential apps that are pre-installed in the phone. These apps include Facebook, Maps, Geo TV, Geo Cinema and Geo Music app. Let us know that apps that are not available in the live phone can now download them by visiting the Geo Store. We give you all this information.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X